Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: गुरुग्राम के 36 गांवों की 17,358 एकड़ जमीन खरीदेगी सरकार, बनेंगे नए सेक्टर

Haryana News: गुरुग्राम के 36 गांवों की 17,358 एकड़ जमीन खरीदेगी सरकार, बनेंगे नए सेक्टर

Haryana News: हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम के शहरी विकास को नई दिशा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार 36 राजस्व गांवों की 17,358 एकड़ जमीन खरीदकर नए आवासीय, व्यावसायिक और संस्थागत सेक्टर विकसित करेगी। इस योजना का उद्देश्य गुरुग्राम में बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना और भविष्य की आबादी की जरूरतों को पूरा करना है। सरकार के अनुसार, नए सेक्टरों में चौड़ी सड़कें, आधुनिक सुविधाएं, सार्वजनिक उपयोग के स्थान, पार्क और ग्रीन बफर जोन विकसित किए जाएंगे। इससे गुरुग्राम का सुनियोजित विस्तार होगा और शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर पहले से अधिक मजबूत बनेगा।

डिजिटल तरीके से संचालित होगी तरीके 

इस पूरी प्रक्रिया को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के माध्यम से पूरी तरह डिजिटल तरीके से संचालित किया जाएगा। इसके लिए ई-भूमि पोर्टल (e-Bhumi Portal) को अधिकृत माध्यम बनाया गया है। जिन किसानों या जमीन मालिकों की जमीन अधिसूचित गांवों में आती है, वे पोर्टल पर अपनी जमीन का विवरण दर्ज कर स्वेच्छा से जमीन बेचने का प्रस्ताव दे सकते हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह भूमि अधिग्रहण (Land Acquisition) नहीं है। यह स्वैच्छिक भूमि खरीद (Land Procurement) की प्रक्रिया है, जिसमें जमीन केवल मालिक की सहमति से खरीदी जाएगी। इससे कानूनी विवाद और मुआवजे से जुड़ी समस्याओं की संभावना भी कम रहेगी।

गुरुग्राम सबसे महत्वपूर्ण शहर 

यह परियोजना हरियाणा सरकार के 1.7 लाख एकड़ भूमि विकसित करने के लक्ष्य का हिस्सा है। पहले चरण में राज्य के 13 शहरों में करीब 40 हजार एकड़ जमीन खरीदी जाएगी, जिसमें गुरुग्राम सबसे महत्वपूर्ण शहर होगा। इस योजना में खेड़की दौला, कादीपुर, सीही, हरसुरू, बसई, गाडोली, बेहरामपुर, उल्लावास, कादरपुर, बादशाहपुर, टिकली, पलरा, नौरंगपुर, मेदावास, सिकंदरपुर बड़ा, लखनौला, हयातपुर, नवादा, फतेहपुर, वजीरपुर, धनकोट, माजरा, दौलताबाद, धनवापुर, बाबूपुर, पवाला, खुशरूपुर और दोरका सहित कुल 36 राजस्व गांव शामिल हैं।

कैसे शुरू होगी खरीद प्रक्रिया? 

भूमि मालिकों को अपनी जानकारी दो महीने के भीतर ई-भूमि पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इसके बाद जमीन का सत्यापन किया जाएगा और दस्तावेजों की जांच पूरी होने पर आपसी सहमति से खरीद प्रक्रिया शुरू होगी। गौरतलब है कि अब तक HSVP गुरुग्राम में 52 सेक्टर विकसित कर चुका है। इनमें 44 आवासीय, 6 औद्योगिक और 2 संस्थागत सेक्टर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में करीब 49,950 प्लॉट विकसित कर लोगों को आवंटित किए जा चुके हैं। सरकार का मानना है कि यह परियोजना गुरुग्राम के इतिहास का सबसे बड़ा शहरी विस्तार साबित होगी। इससे शहर में निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और लोगों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्र मिल सकेंगे।

Also read: Haryana News: इन लोगों को सरकार दे रही 10 लाख रुपए और साथ में ट्रेनिंग? जानें लाभ उठाने का तरीका

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, गौशालाओं को मिलेंगे 820 ई-रिक्शा; सीएम सैनी ने कई विकास योजनाओं को दी मंजूरी

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।

ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में होगा सुधार, हरियाणा के इस जिले के 3 स्वास्थ्य उपकेंद्र होंगे अपग्रेड - आरती सिंह राव

Haryana Medical Services: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के अपने संकल्प को निरंतर साकार कर रही है।

लोधेश्वर मंदिर को मिलेगा काशी जैसा भव्य कॉरिडोर, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे परियोजना पर CM योगी ने सपा को घेरा; बोले - दिनदहाड़े लूट...

CM Yogi on Lodheshwar Mahadev Temple: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को बाराबंकी स्थित ऐतिहासिक लोधेश्वर महादेव मंदिर का दौरा किया और वहां पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने एक भव्य पुनर्विकास परियोजना की घोषणा की। CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर इस मंदिर में भी भव्य कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा की है, ताकि इस स्थल की खोई हुई गरिमा को पुनर्स्थापित किया जा सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast