Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: इन लोगों को सरकार दे रही 10 लाख रुपए और साथ में ट्रेनिंग? जानें लाभ उठाने का तरीका

Haryana News: इन लोगों को सरकार दे रही 10 लाख रुपए और साथ में ट्रेनिंग? जानें लाभ उठाने का तरीका

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। सरकार पारंपरिक कला और शिल्प से जुड़े पिछड़े वर्ग के कारीगरों के लिए हरियाणा पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याणा निगम की शिल्प संपदा सावधि ऋण महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती है।

इस योजना के तहत राज्य सरकार पात्र कारीगरों और हस्तशिल्प से जुड़े लोगों को 10 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध करा रही है, ताकी वह अपने पारंपरिक व्यवसाय को नई तकनीक के साथ आगे बढ़ा सकें।

कारीगरों को आधुनिक बनाने का लक्ष्य

बदलते वक्त और नई तकनीकों के बीच कारीगर अपने व्यवसाय को आगे नहीं बढ़ा पा रहा हैं। योजना की विशेषता यह भी है कि लाभार्थियों को केवल ऋण ही नहीं मिलेगा बल्कि कंप्यूटर, कैड डिजाइन और अन्य आधुनिक तकनीक से तालमेल बिठाने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे कारीगर अपने उत्पादों की डिजाइन, गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता को आगे बढ़ा सकेंगे। 

Also read: Haryana News: पूर्व क्रिकेटर के स्कूल के पास मिलीं दो लाशें, इलाके में फैली सनसनी; मामले की जांच शुरू

इन्हें मिलेगा योजना का लाभ

आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही हरियाणा का स्थाई निवासी हो और कारीगर या शिल्पकार के रूप के तौर पर काम कर रहा हो। आवेदनकर्ता का पिछड़ा वर्ग से होना आवश्यक है। इसके अलावा उसकी ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्र में लाभार्थियों की आय 3 लाख रुपए से अधिक नहीं हो। आवेदन करते समय आवेदक को पहचान और नागरिकता प्रमाण पत्र देना होगा। साथ ही हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, फोटो, बैंक खाते की डिटेल और संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, गौशालाओं को मिलेंगे 820 ई-रिक्शा; सीएम सैनी ने कई विकास योजनाओं को दी मंजूरी

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।

ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में होगा सुधार, हरियाणा के इस जिले के 3 स्वास्थ्य उपकेंद्र होंगे अपग्रेड - आरती सिंह राव

Haryana Medical Services: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के अपने संकल्प को निरंतर साकार कर रही है।

लोधेश्वर मंदिर को मिलेगा काशी जैसा भव्य कॉरिडोर, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे परियोजना पर CM योगी ने सपा को घेरा; बोले - दिनदहाड़े लूट...

CM Yogi on Lodheshwar Mahadev Temple: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को बाराबंकी स्थित ऐतिहासिक लोधेश्वर महादेव मंदिर का दौरा किया और वहां पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने एक भव्य पुनर्विकास परियोजना की घोषणा की। CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर इस मंदिर में भी भव्य कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा की है, ताकि इस स्थल की खोई हुई गरिमा को पुनर्स्थापित किया जा सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast