Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: पूर्व क्रिकेटर के स्कूल के पास मिलीं दो लाशें, इलाके में फैली सनसनी; मामले की जांच शुरू

Haryana News: पूर्व क्रिकेटर के स्कूल के पास मिलीं दो लाशें, इलाके में फैली सनसनी; मामले की जांच शुरू

Haryana News: हरियाणा से एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पूर्व भारतीय क्रिकेटर सहवाग के सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के पास सड़क किनारे लाशें मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक के सिर और मुंह पर चोट के निशान थे। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस, सीआईए स्टाफ की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की जाएगी।

पुलिस को आशंका है कि दोनों की हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां लाकर फेंके गए। घटनास्थल पर वाहन के टायरों के निशान भी मिले। वहीं, एक पाइप, नीला ड्रम और लोहे का पाना भी बरामद हुआ है।

स्कूल के पास पड़े मिले शव

झज्जर के सदर थाना प्रभारी परमजीत ने बताया कि सोमवार यानी 6 जुलाई की सुबह सूचना मिली थी कि सहवाग स्कूल के पास दो शव पड़े हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में यह सड़क दुर्घटना नहीं लग रही है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। दोनों के सिर पर चोट के निशान है। ऐसा लग रहा है कि दोनों हत्या कर उनके शव यहां लाकर फेंके गए हैं।

Also read: Haryana Crime: पंचकूला में डबल मर्डर, नामकरण समारोह में विवाद के बाद दो युवकों की हत्या

शवों की पहचान के लिए जुटी पुलिस  

फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। उनकी पहचान के लिए आसपास के जिलों और थानों में संपर्क साधा जा रहा है इसके साथ ही पुलिस आसपास के जिलों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों को भी खंगाल रही है। मौके पर फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलाया गया है। पहचान के लिए आसपास की सीसीटीवी फुटेज जुटाई जा रही है ताकी यह पता लगाया जा सके कि शव यहां कैसे पहुंचे और वारदात में कौन लोग शामिल हो सकते हैं।    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार में अपराधियों पर सख्ती की तैयारी, CM सम्राट चौधरी ने पुलिस को दिए कड़े निर्देश; साइबर अपराध पर भी नजर

पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

UP Rajya Sabha Election: यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध चुने गए सांसद, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवारों की जीत

UttarPradesh News:उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। राज्य की सभी 10 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने सभी उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। इस बार सीटों की संख्या के बराबर ही उम्मीदवार मैदान में होने के कारण मतदान की जरूरत नहीं पड़ी।

UP Cabinet Decisions: जेवर एयरपोर्ट का नाम PM मोदी के नाम पर रखने समेत 39 फैसलों पर मुहर, होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर

UP Cabinet Decisions: उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में 39 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने, होली-दिवाली पर मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने और अग्निवीरों को चार सरकारी विभागों में भर्ती के दौरान आरक्षण व उम्र में छूट देने जैसे अहम फैसले

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast