Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश को किया गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश को किया गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। फरीदाबाद पुलिस ने आज अल सुबह एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना पल्ला क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले वांटेड हिस्ट्रीशीटर सोनू को क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 और सेंट्रल की संयुक्त टीम ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ 11 जून की अल सुबह आईएमटी (IMT) से मच्छगर जाने वाले रास्ते पर हुई। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी सोनू इस इलाके से गुजरने वाला है। इसी सूचना के आधार पर जब क्राइम ब्रांच की टीम उसे काबू करने पहुंची, तो खुद को घिरा देख अपराधी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपित के दाहिने पैर में लगी और वह वहीं ढेर हो गया।

आरोपी पर दर्ज है 28 केस 
जानकारी के मुताबिक पता चला है कि पकड़ा गया आरोपित सोनू कोई मामूली चोर नहीं, बल्कि एक हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नोएडा (उत्तर प्रदेश) में इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) और लूट जैसे संगीन धाराओं में 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं।  हाल के दिनों में यह फरीदाबाद के थाना पल्ला क्षेत्र के अंतर्गत घरों में चोरी की कई वारदातों में वांछित (Wanted) चल रहा था।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा में ATS का गठन, पंचकूला में होगा मुख्यालय

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामनबे आई है। हरियाणा सरकार ने आतंकवाद विरोधी गतिविधियों से जुड़े मामलों से

Haryana news : हरियाणा में भीषण हादसा, तीन युवकों की हुई मौत

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। पानीपत में समालखा के गांव डिकाडला में बुधवार रात स्कॉर्पियों ने

Haryana news : हरियाणा के सिरसा में संदीप हत्याकांड में युवती संग WhatsApp चैट वायरल, इस वजह से हुई थी लड़ाई

Haryana news : हरियाणा के सिरसा में 22 वर्षीय संदीप कुमार की चाकू से गोदकर हत्या मामले में उसकी कुछ वॉट्सएप चैट सामने आई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast