Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: 'हरियाणा में वोट चोरी कर कांग्रेस की सरकार बनने से रोका गया', हुड्डा का बड़ा आरोप

Haryana News: 'हरियाणा में वोट चोरी कर कांग्रेस की सरकार बनने से रोका गया', हुड्डा का बड़ा आरोप

Haryana News: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा के साथ-साथ चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा ने निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर 2024 के विधानसभा चुनाव में केवल वोटों की चोरी ही नहीं की, बल्कि कांग्रेस की बन रही सरकार भी चोरी कर ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अब तथ्यों के आधार पर इस वोट चोरी को साबित भी कर दिया है।

यह आरोप हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को जींद में मीडिया से बातचीत करते हुए लगाए। हुड्डा जींद के वरिष्ठ राजनीतिक एवं सामाजिक नेता चौधरी शमशेर सिंह अहलावत के निधन पर शोक जताने उनके आवास पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि चौधरी शमशेर सिंह शानदार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके यहां हर वर्ग और हर व्यक्ति का सम्मान होता था। उनके निधन से जींद क्षेत्र को सामाजिक और राजनीतिक तौर पर जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है।

संविधान इस देश की आत्मा और लोकतंत्र की जान है- हुड्डा

संविधान के साथ छेड़छाड़ के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। संसद के एक दिन के विशेष सत्र को लेकर उन्होंने कहा कि संविधान के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ देश बर्दाश्त नहीं करेगा। संविधान इस देश की आत्मा और लोकतंत्र की जान है। इसे कमजोर करने के भाजपा के प्रयासों का विरोध किया जाएगा।

डॉ. गजेंद्र उनके पारिवारिक सदस्य हैं- हुड्डा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोमवार दोपहर बाद गोहाना रोड पर दिवंगत चौधरी शमशेर सिंह अहलावत के आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने शमशेर सिंह के एनआरआई बेटे डॉ. गजेंद्र अहलावत के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें अपना समर्थन और भरोसा दिया। हुड्डा ने कहा कि डॉ. गजेंद्र उनके पारिवारिक सदस्य हैं और उनके लिए दीपेंद्र हुड्डा की तरह हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: अंबाला रेलवे स्टेशन पर नशे की बड़ी खेप बरामद, 36 किलो चूरा पोस्त के साथ 2 गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जीआरपी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 36 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले हैं और लुधियाना जाने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां एक आरोपी को जेल भेज दिया गया, जबकि दूसरे को रिमांड पर लिया गया है।

Haryana News: सैनिक स्कूल कुंजपुरा में एडमिशन का मौका, 2 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Haryana News: सैनिक स्कूल कुंजपुरा (करनाल) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी और नौवीं में प्रवेश के लिए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स एंट्रेंस एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast