Search KhabarFast

Press ESC to close

BSF से रेलवे तक बंपर भर्ती, 5000 से अधिक पदों पर आवेदन शुरू, सैलरी भी शानदार

BSF से रेलवे तक बंपर भर्ती, 5000 से अधिक पदों पर आवेदन शुरू, सैलरी भी शानदार

Sarkari Naukri 2026: अगर आप लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपका इंतजार खत्म हो सकता है। इस हफ्ते देश के कई बड़े सरकारी विभागों में एक साथ बंपर भर्तियों का पिटारा खुल गया है। सीमा सुरक्षा बल से लेकर रेलवे, बैंक से लेकर ऑयल कंपनी तक, हर जगह वैकेंसी ही वैकेंसी है।कुल मिलाकर 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। और सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें 10वीं पास छात्र से लेकर ग्रेजुएट युवा तक, सभी के लिए मौका है। किसी में परीक्षा नहीं होगी, तो किसी में सीधी भर्ती होगी।

गांव-गांव में पुलिस की वर्दी पहनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए ये सबसे बड़ा मौका

सबसे पहले बात करते हैं BSF की। सीमा सुरक्षा बल ने CAPFs में सब-इंस्पेक्टर के 1167 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। ये भर्ती सिर्फ BSF के लिए नहीं है। इसके जरिए CRPF, ITBP और SSB में भी सब-इंस्पेक्टर बनने का मौका मिलेगा। आवेदन 12 नवंबर से शुरू हो चुके हैं और 31 दिसंबर तक चलेंगे। ग्रेजुएट युवा इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।उधर, गुजरात में भी पुलिस विभाग में नौकरियों की बहार आई है। गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड ने लोकरक्षक और टेक्निकल कैडर में कुल 3000 पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास युवा 26 नवंबर से इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। गांव-गांव में पुलिस की वर्दी पहनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए ये सबसे बड़ा मौका माना जा रहा है।

रेलवे में गुड्स ट्रेन मैनेजर समेत 258 पदों पर भर्ती

वहीं, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने युवाओं को बिना परीक्षा नौकरी देने का ऐलान किया है। IOCL में 409 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती चल रही है, जिसमें न लिखित परीक्षा होगी, न इंटरव्यू। 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के युवा 12 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी अच्छी खबर है। रेलवे में गुड्स ट्रेन मैनेजर समेत 258 पदों पर भर्ती निकली है, जिसकी लास्ट डेट 8 दिसंबर है।

Also read: Bisleri Water:फैक्ट्री में कैसे तैयार होता है बोतलबंद पानी? जानें फिल्टर से लेकर पैकेजिंग तक की पूरी प्रक्रिया

SBI ने डेटा साइंटिस्ट के 20 पदों पर भर्ती निकाली

बैंक में नौकरी चाहने वालों के लिए SBI ने डेटा साइंटिस्ट के 20 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें कंप्यूटर साइंस और डेटा साइंस के छात्रों को मौका मिलेगा और सैलरी भी शानदार मिलेगी। आवेदन की आखिरी तारीख 10 दिसंबर है।इसके अलावा वेस्टर्न कोलफील्ड्स में भी 514 पदों पर भर्ती निकली है, लेकिन ये भर्ती सिर्फ विभाग के अंदर के कर्मचारियों के लिए है।कुल मिलाकर देखा जाए तो ये हफ्ता सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि उम्मीदवारों को आखिरी तारीख का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर देना चाहिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bisleri Water:फैक्ट्री में कैसे तैयार होता है बोतलबंद पानी? जानें फिल्टर से लेकर पैकेजिंग तक की पूरी प्रक्रिया

Bisleri Water:भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने Bisleri इंटरनेशनल के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के एक सैंपल को अनसेफ घोषित करते हुए कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। जांच में पानी में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से अधिक पाई गई थी। वहीं, रेफरल लैब की जांच में PAHs की मौजूदगी भी सामने आई। हालांकि, कंपनी ने इन नतीजों पर सवाल उठाते हुए अपनी

'रोटी-बेटी' के रिश्ते को मिलेगी नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच शुरू हुई सरयू-कमला एक्सप्रेस, CM योगी बोले- भारत-नेपाल का रिश्ता अटूट...

CM Yogi on Ayodhya Janakpur Train: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराना रिश्ता बताया, जो आस्था, साझी नदियों और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित है। उन्होंने अयोध्या को जनकपुर धाम से जोड़ने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस के उद्घाटन के मौके पर दोनों देशों के बीच पारंपरिक 'रोटी-बेटी' संबंध पर ज़ोर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट को नेपाल के जनकपुर धाम से जोड़ने वाली नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाने के मौके पर वर्चुअली मौजूद थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast