Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: सैनिक स्कूल कुंजपुरा में एडमिशन का मौका, 2 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Haryana News: सैनिक स्कूल कुंजपुरा में एडमिशन का मौका, 2 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Haryana News: सैनिक स्कूल कुंजपुरा (करनाल) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी और नौवीं में प्रवेश के लिए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स एंट्रेंस एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 यह जानकारी देते हुए स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल शैलजा डोगरा ने  बताया कि रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित सैनिक स्कूलों में प्रवेश राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाता है। इच्छुक अभिभावक एवं विद्यार्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है।

 लेफ्टिनेंट कर्नल शैलजा डोगरा ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया में हरियाणा के मूल निवासियों के लिए कुल सीटों का 67 प्रतिशत तथा अन्य राज्यों के विद्यार्थियों के लिए 33 प्रतिशत हिस्सा निर्धारित है। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति और ओबीसी-एनसीएल वर्ग के लिए निर्धारित आरक्षण के साथ-साथ रक्षा कर्मियों एवं पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए भी नियमानुसार आरक्षण का प्रावधान है।

 इसी प्रकार आयु की बात करे तो कक्षा छठी में प्रवेश के लिए विद्यार्थी का जन्म 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 के बीच होना चाहिए। वहीं, कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए जन्म तिथि 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 के बीच निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा ओएमआर आधारित होगी।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक प्रवेश विवरणिका में पात्रता, आरक्षण, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और अन्य शर्तों की अच्छी तरह जांच कर लें तथा अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP में बड़ा हादसा: मथुरा में कार-ट्रक की भिड़ंत, 4 की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mathura Road Accident: मथुरा में सोमवार सुबह दिल्ली-आगरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। छटीकरा पुल के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी।

Haryana News: अंबाला रेलवे स्टेशन पर नशे की बड़ी खेप बरामद, 36 किलो चूरा पोस्त के साथ 2 गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जीआरपी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 36 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले हैं और लुधियाना जाने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां एक आरोपी को जेल भेज दिया गया, जबकि दूसरे को रिमांड पर लिया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast