Search KhabarFast

Press ESC to close

76 साल बाद बदला ये सरकारी नियम, अब कर्मचारियों को नहीं करना होगा क्लेम, सीधे मिलेगा फायदा

76 साल बाद बदला ये सरकारी नियम, अब कर्मचारियों को नहीं करना होगा क्लेम, सीधे मिलेगा फायदा

ESIC New Rules: केंद्र सरकार ने ESIC के तहत आने वाले करोड़ों कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने करीब 76 साल पुराने नियमों को बदलकर नए नियम लागू कर दिए हैं। अब कर्मचारियों को बीमारी और मातृत्व लाभ के लिए अलग से क्लेम फाइल करने का झंझट नहीं होगा। पैसा सीधे उनके बैंक खाते में आ जाएगा।दरअसल, सरकार ने कर्मचारी राज्य बीमा (सामान्य) विनियम, 1950 को हटाकर नया कर्मचारी राज्य बीमा (सामान्य) विनियम, 2026 लागू किया है। नए नियमों के तहत बीमारी और मातृत्व लाभ का क्लेम अपने आप प्रोसेस होगा।

अब कैसे मिलेगा पैसा?

नई व्यवस्था में पात्र कर्मचारी का क्लेम ऑटोमैटिक तरीके से प्रोसेस होगा और रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे बैंक खाते में भेज दी जाएगी। इससे कागजी कार्रवाई खत्म होगी और पैसा मिलने में देरी भी नहीं होगी।हालांकि, इसके लिए 3 शर्तें पूरी करनी होंगी -

1. मेडिकल सर्टिफिकेट ESIC के सिस्टम से जनरेट हुआ हो।

2. नियोक्ता (कंपनी) ने पोर्टल पर मासिक रिटर्न जमा किया हो।

3. कर्मचारी का बैंक खाता आधार से लिंक हो और उसमें इंश्योरेंस नंबर भी जुड़ा हो।

चोट लगने पर भी नहीं करना होगा क्लेम

नए नियमों में काम के दौरान चोट लगने पर मिलने वाले लाभ की प्रक्रिया को भी आसान कर दिया गया है। अब ऐसी स्थिति में नियोक्ता की ओर से दी गई रिपोर्ट को ही क्लेम मान लिया जाएगा।यानी अगर कोई कर्मचारी काम के दौरान चोटिल हो जाता है और स्थायी या अस्थायी रूप से दिव्यांग हो जाता है, तो उसे अलग से क्लेम नहीं करना होगा। नियोक्ता की रिपोर्ट के आधार पर ही उसे लाभ मिल जाएगा। कर्मचारी की मृत्यु होने पर यही लाभ उसके आश्रितों को मिलेगा।कौन आएगा

ESIC के दायरे में?

सरकार ने ESIC की सदस्यता के लिए वेतन सीमा भी तय कर दी है। सामान्य कर्मचारियों के लिए ये सीमा 21,000 रुपये प्रति माह और दिव्यांग कर्मचारियों के लिए 25,000 रुपये प्रति माह है।

Also read: BSF से रेलवे तक बंपर भर्ती, 5000 से अधिक पदों पर आवेदन शुरू, सैलरी भी शानदार

योगदान में कोई बदलाव नहीं

सरकार ने योगदान की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। पहले की तरह कर्मचारी को अपनी सैलरी का 0.75% और नियोक्ता को 3.25% योगदान देना होगा। योगदान की अवधि और लाभ अवधि भी पहले जैसी ही रहेगी।इसके साथ ही अब ESIC से जुड़ी कई प्रक्रियाएं ऑनलाइन हो जाएंगी, जिससे कर्मचारियों और नियोक्ताओं दोनों को फायदा होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 24 November: दक्षिण भारत में बारिश-आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में कोहरा और ठंड बढ़ने के आसार; जानें कल 24 नवंबर का मौसम

IMD Weather Alert: देशभर में मौसम के कई रूप देखने को मिल रहे है। एक तरफ जहां उत्तर भारत में आसमान साफ लेकिन ठंड और कोहरा बढ़ रहा है। तो वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण भारत में चक्रवात अकवान का असर कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। इन राज्यों में मध्यम से भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से दक्षिण भारत में आ रही हवाओं के कारण बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की जा सकती है। उत्तर भारत मे भी ठंट और कोहरे का दौर जारी रहेगा।

अब वेस्ट बंगाल नहीं, पश्चिम बंग होगा नाम! शुभेंदु कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें कब आएगा विधानसभा में प्रस्ताव

West Bengal Name Change: पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। अब राज्य को अंग्रेजी में भी ‘वेस्ट बंगाल’ नहीं, बल्कि ‘पश्चिम बंग’ कहा जाएगा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने इसको लेकर बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को नवान्न में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने खुद इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘वेस्ट बंगाल का नाम बदलकर पश्चिम बंग करने का प्रस्ताव 9 दिसंबर को सदन में पेश किया जाएगा। ’विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होगा और 14 दिसंबर तक चलेगा। सरकार इसी सत्र में 9 दिसंबर को नाम बदलने का प्रस्ताव लाएगी। विधानसभा से पास होने के बाद इसे मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast