West Bengal Name Change: पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। अब राज्य को अंग्रेजी में भी ‘वेस्ट बंगाल’ नहीं, बल्कि ‘पश्चिम बंग’ कहा जाएगा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने इसको लेकर बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को नवान्न में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने खुद इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘वेस्ट बंगाल का नाम बदलकर पश्चिम बंग करने का प्रस्ताव 9 दिसंबर को सदन में पेश किया जाएगा। ’विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होगा और 14 दिसंबर तक चलेगा। सरकार इसी सत्र में 9 दिसंबर को नाम बदलने का प्रस्ताव लाएगी। विधानसभा से पास होने के बाद इसे मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।
सिर्फ नाम नहीं, इतिहास जुड़ा है
ये फैसला सिर्फ नाम या स्पेलिंग बदलने का नहीं है। इसके पीछे बंगाल के विभाजन, अंग्रेजों के दौर और बंगाली पहचान की लंबी कहानी जुड़ी हुई है। सरकार का कहना है कि राज्य का नाम सभी भाषाओं में एक समान होना चाहिए।
Also read: BSF से रेलवे तक बंपर भर्ती, 5000 से अधिक पदों पर आवेदन शुरू, सैलरी भी शानदार
पहले ‘बांग्ला’ नाम की भी उठ चुकी है मांग
राज्य का नाम बदलने की मांग नई नहीं है। 2011 में ममता बनर्जी के सत्ता में आने के बाद इस मुद्दे पर चर्चा तेज हुई थी। उनकी सरकार ने राज्य का नाम ‘बांग्ला’ करने का प्रस्ताव तैयार किया था।2018 में विधानसभा ने इसे सर्वसम्मति से पास भी कर दिया था। लेकिन केंद्र सरकार ने इसे मंजूरी नहीं दी। 2019 में गृह मंत्रालय ने राज्यसभा में साफ कहा था कि राज्य का नाम बदलने के लिए संवैधानिक प्रक्रिया जरूरी है।