IMD Weather Alert: देशभर में मौसम के कई रूप देखने को मिल रहे है। एक तरफ जहां उत्तर भारत में आसमान साफ लेकिन ठंड और कोहरा बढ़ रहा है। तो वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण भारत में चक्रवात अकवान का असर कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। इन राज्यों में मध्यम से भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से दक्षिण भारत में आ रही हवाओं के कारण बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की जा सकती है। उत्तर भारत मे भी ठंट और कोहरे का दौर जारी रहेगा।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने देश के लगभग 8 राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल है। इन राज्यों में हल्की से मध्यम और कुछ इलाकों में भारी बारिश संभव है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रप्तार से तेज हवा भी चलेगी। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। इसी के साथ बर्फबारी का दौर भी जारी रह सकता है। IMD ने लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
Also read: BSF से रेलवे तक बंपर भर्ती, 5000 से अधिक पदों पर आवेदन शुरू, सैलरी भी शानदार
दिल्ली-NCR में कल का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में सुबह-रात वाली ठंड दस्तर दे चुकी है। इसी के साथ सुबह के समय कोहरा छा रहा है, जिस वजह से धुंध बढ़ रही है। कल 24 नवंबर को दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ रही ठंड
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर ठंड का असर देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है, जिस वजह से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। IMD ने इन राज्यों के लिए लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। इन राज्यों में सुबह-शाम कोहरा और धुंध देखने को मिलेगी।