Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा में महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'परिवार पहचान पत्र' (PPP) न केवल प्रशासनिक सुधार का जरिया बनी है, बल्कि इसने समाज में बड़ा बदलाव करते हुए महिलाओं को घर का असली मुखिया बनाने का काम किया है। जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के 30 प्रतिशत से अधिक परिवारों की मुखिया अब महिलाएं हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आमतौर पर भारतीय समाज में परिवार का मुखिया किसी पुरुष (पिता, पति या बड़े भाई) को ही माना जाता रहा है। लेकिन हरियाणा सरकार द्वारा लागू किए गए परिवार पहचान पत्र ने इस व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। PPP के डेटाबेस में अब 30% से ज्यादा परिवारों ने स्वेच्छा से या पात्रता के नियमों के आधार पर महिलाओं को परिवार के 'मुखिया' के रूप में दर्ज कराया है।