Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में CM फ्लाइंग टीम की बड़ी रेड, झोलाछाप डॉक्टर को किया काबू

Haryana news : हरियाणा में CM फ्लाइंग टीम की बड़ी रेड, झोलाछाप डॉक्टर को किया काबू

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के गुड़गांव में CM फ्लाइंग की टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक झोलाछाप डॉक्टर को काबू किया है। जानकारी के मुताबिक पता चला कि यह झोलाछाप डॉक्टर गांव रिठौज में प्राइवेट अस्पताल चला रहा था। इसी सूचना के आधार पर टीम ने रेड कर न केवल झोलाछाप डॉक्टर को काबू किया बल्कि उससे जांच उपकरण व कई दवाएं भी बरामद कर जब्त की हैं। विभाग की टीम ने आरोपी के खिलाफ भोंडसी थाने में शिकायत देकर केस दर्ज कराया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, CM फ्लाइंग के इंस्पेक्टर सुनील की टीम व स्वास्थ्य विभाग सीएचसी सोहना के मेडिकल ऑफिसर डॉ सुशांत शर्मा की टीम ने संयुक्त रेड कर आरोपी को काबू किया है। आरोपी गांव रिठौज में चिकित्सा अस्पताल के नाम से अस्पताल का संचालन कर रहा था और यहां मरीजों को भर्ती कर उनके जीवन से खिलवाड़ कर रहा था।

जैसा की पता चला है आरोपी की पहचान जींद के रहने वाले नरेश के रूप में हुई। विभाग की टीम ने जब उससे डिग्री व अस्पताल संचालन के दस्तावेज मांगे तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इसके अलावा टीम ने अस्पताल से मरीजों की जांच के लिए प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों के साथ ही भारी मात्रा में दवाएं भी बरामद की हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा में महिला XEN के बेटे के किडनैपरों का एनकाउंटर, जाने पूरी खबर

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के रोहतक में पानीपत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला XEN के बेटे के किडनैपरों का एनकाउंटर किया है।

होटल को बना रखा था सेक्स रैकेट का अड्डा! पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल, 7 लोग हुए गिरफ्तार

Haryana News:हरियाणा के करनाल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापा मारकर 4 महिलाओं और 3 ग्राहक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सेक्स रैकेट को संचालित करने में होटल मालिक और मैनेजर की भूमिका संदिग्ध है। वहीं, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

रोहतक में XEN के बेटे का अपहरण, पुलिस मुठभेड़ में 3 आरोपी गिरफ्तार; दो के पैर में लगी गोली

हरियाणा के रोहतक में महिला एक्सईएन के 12 वर्षीय बेटे के अपहरण का मामला पुलिस की तेजी से की गई कार्रवाई के बाद सुलझ गया। पानीपत पुलिस ने अपहरणकर्ताओं का पीछा करते हुए मुठभेड़ की, जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast