Search KhabarFast

Press ESC to close

Plane Crash : असम के जोरहाट में बड़ा प्लेन हादसा, भारतीय वायुसेना का विमान हुआ क्रैश

Plane Crash : असम के जोरहाट में बड़ा प्लेन हादसा, भारतीय वायुसेना का विमान हुआ क्रैश

Plane Crash : भारतीय वायुसेना के प्लेन क्रैश को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। असम में जोरहाट के रौरिया एयरबेस पर शनिवार सुबह लैंडिंग के दौरान भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि ये हादसा उस समय हुआ, जब विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था। हादसे के तुरंत बाद विमान में आग लग गई और दो हिस्से में टूट गया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह AN-32 मालवाहक विमान था, जिसका इस्तेमाल सैनिकों और सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है। इस दुर्घटना में पायलट के जान गंवाने की आशंका जताई जा रही है। भारतीय वायुसेना ने कहा कि इस मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायु सेना के पास लगभग 100 एंटोनोव AN-32 टैक्टिकल ट्रांसपोर्ट विमानों का बेड़ा है। हालांकि IAF ने शुरू में सोवियत मूल के ऐसे 125 प्लेन खरीदे थे, लेकिन अब एक्टिव-ड्यूटी प्लेन की संख्या लगभग 100 रह गई है।

AN-32 ने 1980 से IAF की मीडियम-लिफ्ट ट्रांसपोर्ट क्षमताओं की रीढ़ के तौर पर काम किया है। गर्म मौसम और हिमालय जैसे ऊंचे इलाकों में ऑपरेशन के दौरान इसकी मजबूती के कारण इसे काफी अहम माना जाता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

असम में वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, 5 जवान शहीद; हादसे की जांच के आदेश

असम के जोरहाट एयरबेस के पास भारतीय वायुसेना का एक AN-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में वायुसेना के पांच जवान शहीद हो गए, जबकि विमान के को-पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

कब से पीएफ खाते में आएगा ब्याज का पैसा, तीसरी तिमाही में मिली सकती है खुशखबरी

EPFO Update:कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सदस्य अपने पीए खाते में ब्याज का पैसा जमा होने का इंतजार कर रहे हैं। FY2025-26 के लिए पीएफ की ब्याज दर को यथावत रखा गया है, जो 8.25 फीसदी है। इसे स्थिर रखने का फैसला लिए गए दो महीने का समय बीत चुका है लेकिन, अभी तक ईपीएफओ खाताधारकों के खाते में पैसा जमा नहीं हुआ है। अब इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast