Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold Silver Prices: सोना-चांदी हुआ सस्ता, 11 दिन में सोना 11 हजार और चांदी डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा टूटी

Gold Silver Prices: सोना-चांदी हुआ सस्ता, 11 दिन में सोना 11 हजार और चांदी डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा टूटी

Gold Silver Prices: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले कुछ दिनों में दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 11 जून को 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,364 रुपए की गिरावट आई, जिसके बाद 10 ग्राम सोना 1.45 लाख रुपए पर पहुंच गया।सोने की कीमतों में यह गिरावट पिछले 11 दिनों से लगातार देखने को मिल रही है। 31 मई को 10 ग्राम सोना 1.56 लाख रुपए के स्तर पर था। यानी केवल 11 दिनों में सोना करीब 11 हजार रुपए सस्ता हो गया है। 

इससे ग्राहकों और निवेशकों दोनों की नजरें बाजार पर बनी हुई हैं। चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली है। 1 किलो चांदी का भाव 692 रुपए घटकर 2.33 लाख रुपए प्रति किलो रह गया है। हालांकि गिरावट सीमित रही, लेकिन पिछले कुछ महीनों के मुकाबले चांदी में भी बड़ी कमजोरी दर्ज की गई है।

सोने और चांदी दोनों ने तोड़ा रिकॉर्ड

अगर साल 2026 की शुरुआत से तुलना करें तो सोने और चांदी दोनों ने रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद तेज गिरावट दिखाई है। 31 दिसंबर 2025 को सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था। इसके बाद 29 जनवरी 2026 को यह बढ़कर 1.76 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। लेकिन अब उस रिकॉर्ड स्तर से सोना करीब 31 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। चांदी का हाल भी कुछ ऐसा ही है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव 2.30 लाख रुपए प्रति किलो था। जनवरी के अंत में यह बढ़कर 3.86 लाख रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद लगातार गिरावट आई और अब चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 1.53 लाख रुपए प्रति किलो नीचे आ गई है।

क्या है गिरावट की वजह? 

विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर युद्ध या वैश्विक तनाव के समय सोने और चांदी की कीमतें बढ़ती हैं, क्योंकि निवेशक इन्हें सुरक्षित निवेश मानते हैं। लेकिन इस बार तस्वीर कुछ अलग है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच कई निवेशक नकदी बचाने पर जोर दे रहे हैं। अनिश्चित माहौल को देखते हुए वे सोना और चांदी बेचकर कैश अपने पास रखना पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा जनवरी में कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद बड़े निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी। बाजार में सोना और चांदी की बिक्री बढ़ने से सप्लाई बढ़ी और कीमतों पर दबाव बना। यही वजह है कि पिछले कुछ महीनों में दोनों की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

Also read: शेयर बाजार में जोरदार उछाल...सेंसेक्स 1695 अंक चढ़ा, निवेशकों की भारी कमाई

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Apple Health AI: अब iPhone बनेगा हेल्थ एक्सपर्ट, रिसर्च के आधार पर देगा पर्सनल हेल्थ रिपोर्ट

Apple ने सेहत से जुड़े सवालों के लिए अपना नया AI रिसर्च ऐप पेश कर दिया है। कंपनी इस ऐप के जरिए ये जानना चाहती है कि लोग हेल्थ से जुड़ी जानकारी के लिए AI चैटबॉट पर कितना भरोसा करते हैं और उनका इस्तेमाल कैसे करते हैं। इसके लिए Apple ने हेल्थकेयर AI कंपनी OpenEvidence से हाथ मिलाया है। शुरुआत में ये ऐप सिर्फ अमेरिका में लॉन्च हुआ है, जहां करीब 2 लाख लोगों को इसमें जोड़ने का टारगेट है।

बारिश में बाइक देती हैं धोखा, तो खरीदो मजबूत ग्रिप वाली ये 5 बाइक, कीमतें ₹1.08 लाख से शुरू

Dual Channel ABS Bikes: बारिश आते ही बाइक चलाना सबसे बड़ा टेंशन बन जाता है। गीली सड़क, कीचड़ और अचानक ब्रेक... एक छोटी सी गलती और बाइक फिसल गई। ऐसे में अगर बाइक के टायर पतले हों और ब्रेकिंग सिस्टम कमजोर हो, तो रिस्क और बढ़ जाता है।

Gold-Silver Price Today 17 November 2026: सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! लगातार गिर रहे दाम, जानें आज का भाव

Gold-Silver Price Today 17 November 2026: इन दिनों सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले कारोबारी दिन भारी गिरावट के बाद आज बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,34,550 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इससे पहले यह 1,34,539 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियंस के अनुसार, सोने की कीमत 1,35,130 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3,863.30 डॉलर प्रति औंस रही। वहीं, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में लगातार पांचवें कारोबारी दिन गिरावट आई और कीमत घटकर 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,36,950 रुपये, 22 कैरेट 1,25,550 रुपये और 18 कैरेट 1,02,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast