Search KhabarFast

Press ESC to close

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, जल्द खाते में आएगा PF ब्याज; देरी से नहीं होगा नुकसान

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, जल्द खाते में आएगा PF ब्याज; देरी से नहीं होगा नुकसान

EPFO Update 2026: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सदस्य अपने पीएफ खाते में ब्याज की राशि जमा होने का इंतजार कर रहे हैं। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पीएफ पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर तय किए जाने के बाद भी अभी तक यह रकम खातों में नहीं पहुंची है। हालांकि, इसे लेकर अब एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। मार्च 2026 में EPFO के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.25 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर की सिफारिश की थी। इसके बाद श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने भी इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाया। लेकिन अभी तक ब्याज की राशि खातों में जमा होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले वर्षों के रुझान को देखें तो पीएफ खातों में ब्याज की राशि जून से सितंबर के बीच कभी भी जमा की जा सकती है। हालांकि इसकी कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की गई है। ब्याज की रकम खातों में तभी भेजी जाती है, जब केंद्र सरकार से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद इसे आधिकारिक रूप से अधिसूचित कर दिया जाता है। EPFO की प्रक्रिया में कई प्रशासनिक चरण शामिल होते हैं। इसी कारण ब्याज जमा होने में कुछ समय लग सकता है। पिछले वर्ष भी कई खाताधारकों के खाते में जून और जुलाई के दौरान ब्याज की राशि दिखाई दी थी। कुछ सदस्यों के पासबुक में यह अपडेट जल्दी दिखाई देता है, जबकि कुछ को थोड़ी देर से जानकारी मिलती है।

ब्याज में देरी से नहीं होगा नुकसान

कई लोगों के मन में यह सवाल भी रहता है कि ब्याज आने में देरी होने से क्या उनका नुकसान होगा। इसका जवाब है- नहीं। EPF योजना 1952 के नियमों के अनुसार ब्याज की गणना मासिक शेष राशि के आधार पर की जाती है और सालाना चक्रवृद्धि ब्याज जोड़ा जाता है। इसलिए पासबुक अपडेट होने में देरी का ब्याज की राशि पर कोई असर नहीं पड़ता।

EPFO ने दे रही कई सुविधाएं

EPFO ने अपने सदस्यों को खाते की जानकारी जांचने के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। सदस्य उमंग ऐप, EPFO सदस्य ई-सेवा पोर्टल, मिस्ड कॉल सेवा और एसएमएस सेवा के जरिए अपने खाते की स्थिति और ब्याज अपडेट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में EPFO सदस्यों को घबराने की जरूरत नहीं है। ब्याज की राशि पूरी मिलेगी और मंजूरी की प्रक्रिया पूरी होते ही इसे खातों में जमा कर दिया जाएगा। 
Also read: Gold Silver Prices: सोना-चांदी हुआ सस्ता, 11 दिन में सोना 11 हजार और चांदी डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा टूटी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold Silver Prices: सोना-चांदी हुआ सस्ता, 11 दिन में सोना 11 हजार और चांदी डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा टूटी

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले कुछ दिनों में दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

शेयर बाजार में जोरदार उछाल...सेंसेक्स 1695 अंक चढ़ा, निवेशकों की भारी कमाई

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। यह उछाल अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की खबर के बाद आया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast