Haryana News:हरियाणा के करनाल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापा मारकर 4 महिलाओं और 3 ग्राहक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सेक्स रैकेट को संचालित करने में होटल मालिक और मैनेजर की भूमिका संदिग्ध है। वहीं, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
दरअसल, पुलिस को जानकारी मिली थी कि होटल लग्जरी में महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। खुलासा ये भी हुआ है कि होटल मालिक और मैनेजर तीनों मिलकर 1000 प्रति ग्राहक के हिसाब से सौदा तय करते थे और कमाई का आधा हिस्सा खुद रखते थे।
आपत्तिजनक सामाग्री हुई बरामद
पुलिस ने रिसेप्शन काउंटर की तलाशी के दौरान वहां से विजिटर रजिस्टर, एक डायरी और ऑनलाइन पेमेंट वाला स्कैनर जब्त किया है। इसके अलावा आपत्तिजनक सामाग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने मौके की फोटोग्राफी करवाकर सभी सामाग्रियों को सबूत के तौर पर अपने कब्जे में ले लिया है। पूछताछ के दौरान पकड़ी गई महिलाओं ने खुलासा किया कि उन्हें होटल प्रबंधन द्वारा प्रति ग्राहक 1000 रुपए के लालच में बुलाया जाता था।
Also read: Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की कालका से हरिद्वार जाने वाली बस सेवा शुरू, यहाँ देखें टाइम टेबल
होटल प्रबंधन के खिलाफ जांच जारी
मामले में थाना असंध ने होटल मालिक और मैजेजर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच महिला थाना को सौंपी गई है। वहीं, पूरे मामले में डीसीपी ने कहा कि होटल की आड़ में चल रहे इस अवैध धंधों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की खिलाफ जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जल्द ही मामले में कुछ बड़े खुलासे होने वाले हैं।