Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज रोहतक प्रबंधन ने एक सख्त प्रशासनिक कदम उठाते हुए मेंटल हेल्थ विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. राजीव गुप्ता को सस्पेंड कर दिया है। PGI के डायरेक्टर की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
ये है कार्रवाई के मुख्य कारण
मिली जानकारी के अनुसार डॉ. राजीव गुप्ता को उनके खिलाफ शुरू की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई के पूरा होने तक निलंबित रखा जाएगा। जैसा कि सूत्रों के हिसाब से पता चला है कि, प्रोफेसर पर गिरी यह गाज PGI कैंपस में ही स्थित 'स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ' से जुड़े एक मामले से संबंधित है। इसी मामले में संलिप्तता या अनियमितता के चलते प्रबंधन ने यह सख्त कदम उठाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए PGI डायरेक्टर ने तुरंत प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं।