Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, डीसी कार्यालय का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, डीसी कार्यालय का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के करनाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने डीसी कार्यालय में तैनात एक क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी में सामने येआया है कि आरोपी क्लर्क पहले भी रिश्वत की रकम ले चुका था और बाकी पैसे लेने के लिए बुलाया गया था।

शिकायतकर्ता  ने इसकी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को दी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।

मिली जानकारी के अनुसार जांच में पाया कि क्लर्क अनिल कुमार ने आर्म्स लाइसेंस बनवाने के नाम पर साढ़े 3 लाख रुपए में डील तय की थी। और लाइसेंस प्रक्रिया के तहत पहले होमगार्ड का सर्टिफिकेट बनवाना जरूरी बताया गया। इसके लिए आरोपी ने 20 हजार रुपए की मांग की थी, जिसमें से 10 हजार रुपए वह पहले ही ले चुका था।

ACB की टीम ने  शिकायत के आधार पर जाल बिछाया। और नोटों पर केमिकल पाउडर लगाया गया और उनके नंबर भी पहले से नोट किए गए, ताकि आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा जा सके।

जैसे ही शिकायतकर्ता 10 हजार रुपए लेकर आरोपी के पास पहुंचा और उसने पैसे अपने हाथ में लिए, उसी समय ACB की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अनिल कुमार को रंगे हाथों पकड़ लिया और अपने साथ ले गई।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी CMO को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

Haryana Weather : हरियाणा में आंधी और बारिश का कहर, आंधी से गिरा मोबाइल टावर

Haryana Weather : हरियाणा में आज दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। जिसके चलते हांसी में हल्की बारिश के साथ ओले गिरे।

देहरादून विनोद कश्यप हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इम्तियाज समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; 7 अभी भी फरार

देहरादून के चर्चित विनोद कश्यप हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में आरोपी इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि कुल 5 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अब भी 7 अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast