Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, मकान तोड़ने पर मचा बवाल

Haryana news : हरियाणा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, मकान तोड़ने पर मचा बवाल

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में नगर परिषद की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर बने मकानों को हटाने पहुंची तो उस समय भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जब बुलडोजर ने एक के बाद एक मकानों को तोड़ना शुरू किया।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने बुलडोजर के आगे खड़े होकर विरोध जताया और कई लोगों ने मशीन के सामने ईंटें फेंकी, जबकि कुछ महिलाओं को पुलिस ने हटाने के लिए हाथ पकड़कर किनारे किया। मौके पर काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही।

खबरों की माने तो, मकान टूटने से नाराज लोगों का कहना था कि उनके परिवार दशकों से यहां रह रहे हैं। एक बुजुर्ग ने भावुक होकर कहा कि 90 साल से हमारा आशियाना यहां है, अब हमें उजाड़ने आ गए। अगर यह जमीन हमारी नहीं है, तो जिनके नाम जमीन है, उनके कागज दिखा दो, हम खुद अपने मकान छोड़ देंगे।

कार्रवाई के दौरान कई महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर विरोध करती नजर आईं। लोगों का आरोप था कि प्रशासन ने पुनर्वास या वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना ही उनके सिर से छत छीनने की कोशिश की है। वहीं नगर परिषद का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए नियमानुसार अभियान चलाया जा रहा है।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा के रोहतक PGI में बड़ी कार्रवाई, मेंटल हेल्थ विभाग के सीनियर प्रोफेसर को किया सस्पेंड

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज रोहतक प्रबंधन

Haryana news : हरियाणा में CM फ्लाइंग टीम की बड़ी रेड, झोलाछाप डॉक्टर को किया काबू

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के गुड़गांव में CM फ्लाइंग की टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई करते हुए

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की दिल्ली से उदयपुर के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, यहाँ देखें रूट और टाइम टेबल

Haryana Roadways : हरियाणा में रोडवेज यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा रोडवेज ने दिल्ली से उदयपुर के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast