Search KhabarFast

Press ESC to close

कब से पीएफ खाते में आएगा ब्याज का पैसा, तीसरी तिमाही में मिली सकती है खुशखबरी

कब से पीएफ खाते में आएगा ब्याज का पैसा, तीसरी तिमाही में मिली सकती है खुशखबरी

EPFO Update:कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सदस्य अपने पीए खाते में ब्याज का पैसा जमा होने का इंतजार कर रहे हैं। FY2025-26 के लिए पीएफ की ब्याज दर को यथावत रखा गया है, जो 8.25 फीसदी है। इसे स्थिर रखने का फैसला लिए गए दो महीने का समय बीत चुका है लेकिन, अभी तक ईपीएफओ खाताधारकों के खाते में पैसा जमा नहीं हुआ है। अब इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

बीते वर्ष 2026 में ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ईपीएफ जमा कर 8.25 फीसदी की वार्षिक ब्याज दर की सिफारिश की। श्रम और रोजगार मंत्रालय की तरफ से 2 मार्च को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीबीटी ने सिफारिश की है कि ब्याज को खाताधारकों के खाते में वित्तीय वर्ष के लिए जमा किया जाए।  

अभी तारीख का ऐलान नहीं

ब्याज की राशि ईपीएफओ सदस्यों के खाते में तभी जमा की जाती है जब केंद्र सरकार से सिफारिश को औपचारिक मंजूरी मिल जाती है और इसे आधिकारिक रूप से अधिसूचित कर दिया जाता है। ऐसे में इस प्रक्रिया में कई चरण शामिल होते हैं। इसलिए राशि जमा करने की कोई निश्चित तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

क्या देरी से ब्याज पर होगा असर

देरी से ब्याज आने पर कोई असर नहीं होता है। ग्राहकों को उनका पूरा ब्याज मिलता है। EPF स्कीम 1952 के अनुच्छेद 60 के तहत पीएफ खाते पर ब्याज की गणना मासिक चालू शेष पर होती है। जिसपर सालान चक्रवृद्धि ब्याज लगया जाता है। इसलिए पासबुक में ब्याज दर्शाने में किसी भी प्रशासनिक देरी से सदस्यों को मिलने वाली राशि पर कोई असर नहीं पड़ता है।

ऐसे चेक कर सकते हैं पीएफ  

EPFO द्वारा अपने सदस्यों कई तरीके बताए गए हैं। जिनके जरिए वह अपने पीएफ खाते में ब्याज की रकम आने पर आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए उमंग ऐप, ईपीएफओ सदस्य ई-सेवा पोर्टल, मिस्ड कॉल सेवा या एसएमएस के जरिए स्टेटस चेक कर सकते हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिशा सालियान केस में आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 6 साल से मेरा नाम जोड़ने की कोशिश

Aditya Thackery On Disha Saliyan Case:मुंबई की दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियन की मौत के मामले में शिवसेना (उद्धव गुट) नेता आदित्य ठाकरे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज किया और कहा कि उनका दिशा सालियन से कभी कोई संपर्क या पहचान नहीं थी। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने

15 अक्टूबर से लागू होगा UPI का ये नया नियम, बढ़ सकती है छोटे दुकानदारों की मुश्किलें!

UPI इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ा अपडेट है। 15 अक्टूबर 2026 से UPI के कुछ मर्चेंट ट्रांजेक्शन के नियम बदलने जा रहे हैं। नए नियम के तहत 2,000 रुपये से ज्यादा के चुनिंदा Person-to-Merchant यानी P2M पेमेंट पर 0.4 फीसदी Merchant Discount Rate (MDR) लगेगा।

UPI MDR Rule:यूपीआई मर्चेंट पेमेंट पर एमडीआर का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दाखिल की गई याचिका

UPI MDR Rule:यूपीआई मर्चेंट पेमेंट का मामला सुप्रीम कोर्ट पहु्ंच गया है। 2000 रुपए से ऊपर के मर्चेंट पेमेंट पर एमडीआर लागू होने के बाद इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast