Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News:मालवीय नगर अग्निकांड में गुरुग्राम के 8 लोगों की मौत, एक ही परिवार से थे सभी लोग

Haryana News:मालवीय नगर अग्निकांड में गुरुग्राम के 8 लोगों की मौत, एक ही परिवार से थे सभी लोग

Haryana News: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना में कई विदेशी नागरिकों की भी जान गई है। जबकी कई लोग घायल हुए हैं। इस हादसे में हरियाणा के गुरुग्राम के भी 8 लोगों की मौत हो गई। हैरान करने वाली बात ये है कि सभी लोग एक ही परिवार के थे। बताया जा रहा है कि ये 8 लोग होटल में नाश्ता करने गए थे।

घटना के बाद होटल में ठहरे हुए लोगों के परिजन मैक्स अस्पताल के बाहर जुट गए। अस्पताल में कुल 39 लोगों को लाया गया था। जिनमें 18 की मौत हो गई। दिल्ली के महावीर एनक्लेव निवासी प्रेम बंसल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बंसल ने बताया कि उनके बेटी-दमाद और उनके परिवार के 8 लोगों की एक साथ जान चली गई। उनके दामाद विवेक अग्रवाल गुरुग्राम के सेक्टर 46 के रहने वाले थे।

एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

पेश से सीएम विवेक अग्रवाल सेक्टर-46 के मकान नंबर 3169 में रहते थे। इस मकान के ग्राउंड फ्लोर पर विवेक अग्रवाल पत्नी, मां प्रेमलता, पिता राधेश्याम अग्रवाल, बेटी जीविशा और वारिया के साथ रहते थे। विवेक के पिता राधेश्याम की तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हीं से मुलाकात करने वो 8 लोगों मालवीय नगर आए थे।

रेस्टोरेंट गए थे नाश्ता करने

बुधवार यानी 3 जून को विवेक के मौसा-मौसी पिता से मिलने के लिए दिल्ली आए थे। उसके बाद विवेक सुबह साढ़े आठ बजे सभी को लेकर रेस्टोरेंट में नाश्ता करने गए थे। जहां से फिर कभी वापस नहीं लौट सके। विवेक अग्रवाल के साथ उनकी पत्नी तर्जनी, बेटियां जीविशा, वारिया, मां प्रेमलता, मौसा अशोक गोयल, मौसी कमला और परिवार के सदस्य झिमरी अग्रवाल की जान चली गई। सिर्फ विवेक के बीमार पिता ही बच गए, जो अस्पताल में भर्ती थे।        

Also read: हरियाणा के झज्जर में खौफनाक वारदात, 50 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल

फ्लोरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग से लोगों को बचाने के लिए आसपास के लोगों ने बहुत कोशिश की। उन्होंने इमारत की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और सड़क पर गद्दे रख दिए। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई धमाकों जैसी आवाज आई और फिर इमारत के अंदर चीखें सुनाई दी। लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे और कुछ लोग अपनी जान बचाने की कोशिश में खिड़कियों से कूद रहे थे। चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल था। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways: हरियाणा के इस जिले से जयपुर, अजमेर के लिए शुरू हुई बस सेवा, जान लें पूरा टाइम टेबल

Haryana Roadways: हरियाणा में जीन्द से जयपुर, अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक डिपो द्वारा जीन्द से अजमेर 2017 के बाद से ही बंद अपनी बस सेवा को दुबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे जीन्द, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों से दोपहर के समय जयपुर, अजमेर ड्यूटी जाने वाले व आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast