Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा के जवान की ड्यूटी के दौरान हुई मौत, राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Haryana news : हरियाणा के जवान की ड्यूटी के दौरान हुई मौत, राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Haryana news: गुरुग्राम में ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में शहीद हुए होमगार्ड जवान संदीप (नं. 693), जिला भिवानी को उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन, होमगार्ड जवान तथा पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

हरियाणा होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विकास रंगा ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने गुरुग्राम पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर दिवंगत जवान को राजकीय सम्मान दिए जाने की मांग उठाई। काफी प्रयासों और लगातार संवाद के बाद गुरुग्राम पुलिस प्रशासन ने मांग को स्वीकार किया और जवान को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने का निर्णय लिया।

अंतिम संस्कार में गुरुग्राम पुलिस के अधिकारी एवं जवान विशेष रूप से गांव पहुंचे और तिरंगे में लिपटे दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मौजूद लोगों ने नम आंखों से अपने साथी को अंतिम विदाई दी।

विकास रंगा ने कहा कि होमगार्ड जवान भी पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश की सेवा करते हैं। ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले जवानों को पूरा सम्मान और उनके परिवारों को उचित सहायता मिलनी चाहिए। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि दिवंगत जवान के परिवार को आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को नौकरी तथा पुलिस वेलफेयर फंड से विशेष मदद प्रदान की जाए।

गांव में अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा। ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों, होमगार्ड जवानों और पुलिस अधिकारियों ने दिवंगत संदीप को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी सेवाओं को याद किया।

"शहीद संदीप अमर रहें" के नारों के बीच उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways: हरियाणा के इस जिले से जयपुर, अजमेर के लिए शुरू हुई बस सेवा, जान लें पूरा टाइम टेबल

Haryana Roadways: हरियाणा में जीन्द से जयपुर, अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक डिपो द्वारा जीन्द से अजमेर 2017 के बाद से ही बंद अपनी बस सेवा को दुबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे जीन्द, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों से दोपहर के समय जयपुर, अजमेर ड्यूटी जाने वाले व आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast