Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के झज्जर में खौफनाक वारदात, 50 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

हरियाणा के झज्जर में खौफनाक वारदात, 50 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

Haryana News: हरियाणा के डीघल गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 50 वर्षीय विकलांग व्यक्ति की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे जितेंद्र का पूरा परिवार सो रहा था, तभी अचानक बाहर गोलियां चलने की आवाजें सुनाई दी। सोमवीर ने जब बाहर आकर देखा तो उसका दिव्यांग भाई जितेंद्र जो बाहर वाले कमरे में सो रहा था। उसको बदमाशों ने गोली मारी दी।  सोमवीर ने जब बाहर आकर देखा था कमरे में चारपाई पर सोया जितेंद्र का शव लहुलूहान हालत में मृत पड़ा हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी वारदात पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है।मामले को साहिल हत्याकांड से भी जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे जांच और भी संवेदनशील हो गई है।मृतक की पहचान जेल में बंद योगेश उर्फ योंगी के ताऊ जितेंद्र के रूप में हुई है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक और उसके साथियों ने मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। मृतक के भाई सोमबीर के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways: हरियाणा के इस जिले से जयपुर, अजमेर के लिए शुरू हुई बस सेवा, जान लें पूरा टाइम टेबल

Haryana Roadways: हरियाणा में जीन्द से जयपुर, अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक डिपो द्वारा जीन्द से अजमेर 2017 के बाद से ही बंद अपनी बस सेवा को दुबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे जीन्द, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों से दोपहर के समय जयपुर, अजमेर ड्यूटी जाने वाले व आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast