Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में इस एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बसेंगे 5 नए शहर, जाने सरकार का पूरा प्लान

Haryana news : हरियाणा में इस एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बसेंगे 5 नए शहर, जाने सरकार का पूरा प्लान

Haryana news : हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि लगभग 135 किलोमीटर लंबा कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और आने वाले समय में यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की पहचान तथा गौरव का प्रतीक बनेगा।

 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2041 की संभावित जनसंख्या और भविष्य की विकास आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार केएमपी एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पांच नए शहर विकसित करने के उद्देश्य से पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड की बैठक में इस महत्वाकांक्षी परियोजना का मुद्दा उठाया है।

Also read: Haryana News: पंचकूला में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, अपहरण-लूट के दो आरोपी गोली लगने से घायल

राव नरबीर सिंह ने कहा कि केएमपी एक्सप्रेसवे हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की एक अमूल्य संपत्ति है। राज्य सरकार ने निवेश, रोजगार और आधारभूत ढांचे को नई गति देने के लिए औद्योगिक नीति में आवश्यक संशोधन किए हैं।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2030 तक 10 नई आईएमटी स्थापित करने की घोषणा की गई थी। इनमें से पांच आईएमटी को मंजूरी मिल चुकी है और उनके विकास की प्रक्रिया जारी है। प्रस्तावित 10 आईएमटी में से तीन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में केएमपी एक्सप्रेसवे के साथ विकसित की जाएंगी।

 

उद्योग मंत्री ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए उद्योग विभाग का बजट 1327.76 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1950.92 करोड़ रुपये किया गया है, जो राज्य सरकार की औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Also read: Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की लोहारू से डबवाली जाने के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, यहाँ देखें पूरा रूट और टाइम टेबल

उन्होंने कहा कि केएमपी एक्सप्रेसवे के साथ विकसित होने वाले पांच नए शहर ‘विकसित भारत’ के आकर्षण केंद्र बनेंगे और दिल्ली पर बढ़ते जनसंख्या व यातायात दबाव को कम करने में भी सहायक सिद्ध होंगे।

 

उद्योग मंत्री ने कहा कि हरित क्रांति का अग्रदूत रहा कृषि प्रधान हरियाणा के  गुरुग्राम को आईटी हब के रूप में स्थापित बैंगलूरु और हैदराबाद को पीछे छोड़कर अपनी वैश्विक पहचान बनाई है। आने वाले समय में जब 10 नई आईएमटी विकसित होंगी, तब हरियाणा निश्चित रुप से देश की औद्योगिक क्रांति का सिरमौर बनकर उभरेगा।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल पंप लूट के फरार बदमाश को किया गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा में करनाल पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में घायल बदमाश

Haryana news : हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने सरकार की 'जल-राजनीति' पर उठाए गंभीर सवाल, जाने क्या कहा ?

Haryana news : हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राज्य में मानसून से पहले ही मंडरा रहे बाढ़ के भारी खतरे को लेकर हरियाणा सरकार की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Budaun Road Accident: यूपी के बदायूं में दर्दनाक हादसा, दो ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 6 की मौत

Budaun Road Accident: उत्तर प्रदेश के बदायू में एक दर्दनाक सड़क हो गया। जहां दो ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादस इतना भयानक था कि 6 महिलाओं की मौत हो गई। साथ ही तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast