Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें अपहरण और लूटकांड के दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल हुए बदमाश
पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि अपहरण और लूट की वारदात में शामिल आरोपी इलाके में मौजूद हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की, जिसके बाद स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लग गई और वे घायल हो गए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दीपेश (दादरी) और योगेश (भिवानी) के रूप में हुई है। दोनों पर पंचकूला में एक युवक के अपहरण और लूट की वारदात को अंजाम देने का आरोप है।
अस्पताल में भर्ती, हथियार बरामद
फिलहाल पुलिस ने दोनों घायलों आरोपियों को इलाज के लिए पंचकूला के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।