Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में दो बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। आपको बता दें कि इन दोनों बदमाशों के द्वारा दो दिन पहले कुरुक्षेत्र के गांधीनगर में रोटरी चौक के पास दो युवकों को गोली मारी गई थी जिनका नाम अमन और प्रिंस था उनका अभी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।
कुरुक्षेत्र CIA1 इंचार्ज प्रतीक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रिंस और अमन पर गोली चलाने वाले दो आरोपी शाहाबाद में जाट भवन के पास मौजूद है गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम उनको पकड़ने के लिए जाती है वह बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार थे लेकिन उनके तरफ से पुलिस पर फायर किया जाता है जिसमें से एक गोली पुलिस के जवान रोहित के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगती है उसके बाद पुलिस के द्वारा जवाबी कार्रवाई की जाती है। इसके बाद दोनों बदमाशों की टांग में गोली लग जाती है और उनको गिरफ्तार किया जाता है । मौके से बुलेट मोटरसाइकिल और दो वेपन को कब्जे में लिया जाता है। मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाया गया है जो मौके से तथ्य जुटा रही है।
Also read: Haryana news : हरियाणा में इस एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बसेंगे 5 नए शहर, जाने सरकार का पूरा प्लान
उन्होंने बताया कि करीब 6 से 7 राउंड फायर मौके पर हुए हैं। और 2 दिन पहले जो 13 और 14 की रात को 2:00 बजे गांधी चौक पर फायर हुए थे और दो युवकों को गोली मारी गई थी। उसे वारदात को पांच लोगों के द्वारा अंजाम दिया गया था और उनमें यह दोनों बदमाश भी शामिल थे। दोनों की पहचान टोनी निवासी गांधीनगर कुरुक्षेत्र और कपिल निवासी कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। पहले जब इन्होंने वारदात को अंजाम दिया था तब आपसी रंजिश के चलते इन्होंने गोली चलाई थी। फिलहाल पांच लोगों में से दो को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है जिसको इलाज के लिए शाहबाद के सरकारी अस्पताल में लाया गया है। वहां से डॉक्टर के द्वारा इनको रेफर किया जाएगा और बाकी जो लोग फरार चल रहे हैं उनको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।