Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा में करनाल पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में घायल बदमाश जो इलाज के दौरान सरकारी अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार हो गया था। 5 हजार के इनामी बदमाश गुरजीत को करनाल CIA-1 शाखा ने अंबाला से पकड़ा है। अब बदमाश गुरजीत को कोर्ट में पेशकर पुलिस रिमांड पर लेगी।
Also read: Haryana news : हरियाणा कांग्रेस ने की ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति, यहाँ देखें पूरी लिस्ट
जानकारी के लिए बता दें कि 28 मई की रात करीब 12 बजे गुरजीत पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया था। गुरजीत आरोपी खरड़ दिल्ली का रहने वाला है। आरोपी ने कई पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके चलते कई जिलों में मामले दर्ज थे। आरोपी गुरजीत पर 5 हजार का इनाम था।
मिली जानकारी के अनुसार ,पकड़ा गया बदमाश गुरजीत जिस पर कई जिलों में पहले भी मामले दर्ज हैं। पेट्रोल पंपों को ही यह अक्सर निशाना बनाया करता था। अब दोबारा से बदमाश पुलिस की हत्थे चढ़ा है। आज आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लगी।