Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में गृह विभाग की 33 सेवाएं राइट टू सर्विस के दायरे में, जाने पूरी डीटेल ?

Haryana news : हरियाणा में गृह विभाग की 33 सेवाएं राइट टू सर्विस के दायरे में, जाने पूरी डीटेल ?

Haryana news : हरियाणा सरकार ने नागरिकों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गृह विभाग की 33 सेवाओं को हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के अंतर्गत अधिसूचित किया है।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इन सेवाओं के लिए निर्धारित समय-सीमा निर्धारित की गई है। इससे नागरिकों को विभिन्न अनुमतियों, सत्यापन और लाइसेंस संबंधी सेवाएं तय समय पर मिल सकेंगी।

अधिसूचना के अनुसार, यदि हथियार लाइसेंस उसी जिले में नवीनीकरण के लिए प्रस्तुत किया जाता है और लाइसेंस की अवधि समाप्त नहीं हुई है, तो उसका नवीनीकरण 15 दिनों के भीतर किया जाएगा। वहीं छह वर्षीय चक्र के बाद, जहां पुलिस सत्यापन आवश्यक होगा, हथियार लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया 22 दिनों में पूरी की जाएगी।

Also read: Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज ने शुरू की झुंझुनू से चण्डीगढ़ जाने के लिए स्पेशल बस सेवा, ये है पूरा रूट और टाइम टेबल

हथियार लाइसेंस में हथियार जोड़ने या हटाने, हथियार खरीदने की अवधि बढ़ाने तथा विरोध प्रदर्शन/हड़ताल, जुलूस और कार्यक्रम/सांस्कृतिक प्रस्तुति आयोजित करने की अनुमति संबंधी सेवाएं 7 दिनों के भीतर प्रदान की जाएंगी।

विदेशियों के पंजीकरण (आगमन एवं प्रस्थान) की सेवा तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी। इसी प्रकार एफआईआर अथवा डीडीआर की प्रति भी तत्काल अथवा ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी।

विदेशियों के आवासीय परमिट के विस्तार, लाउडस्पीकर उपयोग की अनुमति, मेले, प्रदर्शनी, खेल आयोजनों आदि के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी), अजनबी सत्यापन तथा पुराने वाहनों के लिए एनओसी जारी करने की सेवाएं 5 दिनों की समय-सीमा में उपलब्ध कराई जाएंगी।

घरेलू सहायता सत्यापन, किरायेदार सत्यापन, चरित्र प्रमाण-पत्र, पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट, कर्मचारी सत्यापन तथा पंजीकृत खोई हुई संपत्ति के निस्तारण से संबंधित सेवाएं 21 दिनों के भीतर प्रदान की जाएंगी।

Also read: हरियाणा के करनाल में परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, विदेश में बेटे की मौत की खबर से बिखरा परिवार, सपने हुए चूर

पेट्रोल पंप, सिनेमा हॉल आदि की स्थापना के लिए एनओसी 15 दिनों के भीतर जारी की जाएगी। वहीं सिनेमा लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया 30 दिनों में तथा उसके नवीनीकरण की प्रक्रिया 25 दिनों में पूरी की जाएगी।

पेट्रोलियम नियम, 2002 के तहत पेट्रोल के आयात एवं भंडारण के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र, विस्फोटक नियम, 2008 के अंतर्गत आतिशबाजी के भंडारण एवं बिक्री की अनुमति, आतिशबाजी लाइसेंस का नवीनीकरण तथा आतिशबाजी की दुकान एवं गोदाम के लिए एनओसी जैसी सेवाएं 30 दिनों की निर्धारित अवधि में उपलब्ध कराई जाएंगी।

ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण तथा निजी सुरक्षा एजेंसी सत्यापन की प्रक्रिया 60 दिनों में पूरी की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, साइबर कैफे संचालकों के पंजीकरण का सत्यापन, होटल संचालकों एवं ग्राहकों के पंजीकरण का सत्यापन तथा कम्युनिटी लायजन ग्रुप (सीएलजी) के लिए आवेदकों के सत्यापन की सेवाएं 30 दिनों में प्रदान की जाएंगी।

अधिसूचना में प्रत्येक सेवा के लिए नामित अधिकारी, प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी तथा द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी भी निर्धारित किए गए हैं। यदि किसी नागरिक को निर्धारित समय-सीमा में सेवा प्राप्त नहीं होती है तो वह अधिनियम के प्रावधानों के तहत संबंधित शिकायत निवारण प्राधिकारी के समक्ष अपील कर सकेगा।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asian Games 2026: एशियाई खेलों में भारत को बड़ी कामयाबी, हिमांशु ने सिल्वर तो रुद्रांक्ष ने जीता ब्रॉन्ज

Asian Games 2026: एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज हिमांशु ढिल्लों और रुद्रंकक्ष पाटिल ने रजत और कांस्य पदक जीते, जबकि चीन के शेंग लिहाओ ने सोमवार को कड़े मुकाबले वाले फाइनल में स्वर्ण पदक हासिल किया। रुद्रंकक्ष ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले ही सेट में 52.8 अंक बनाकर बढ़त बना ली। दूसरे सेट में 53.2 अंक बनाकर उन्होंने अपनी बढ़त को और मजबूत किया और शीर्ष पर 1.1 अंकों की बढ़त हासिल कर ली।

Haryana News: बवानी खेड़ा दीपेंद्र हुड्डा ने सैनी सरकार को घेरा, अपराध-महंगाई और बेरोजगारी पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के बवानी खेड़ा में कांग्रेस की ओर से ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की सैनी सरकार पर जबरदस्त निशाना साधा।

‘साहब... अब तो जिंदा मान लो’, 80 साल के बुजुर्ग सरकारी रिकॉर्ड में मृत, 3 महीने से काट रहे दफ्तरों के चक्कर

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में सरकारी रिकॉर्ड की एक गलती ने 80 वर्षीय बुजुर्ग सुरजन सिंह की परेशानी बढ़ा दी है। सुरजन सिंह के मुताबिक, सरकारी पेंशन रिकॉर्ड में उनकी मौत 26 मार्च 2025 को दर्ज है, जबकि वह जीवित हैं और अपनी पत्नी के साथ घर पर रह रहे हैं। रिकॉर्ड में खुद को मृत दिखाए जाने के बाद वह पिछले करीब तीन महीने से अपनी पेंशन बहाल कराने के लिए अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast