Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के करनाल में परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, विदेश में बेटे की मौत की खबर से बिखरा परिवार, सपने हुए चूर

हरियाणा के करनाल में परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, विदेश में बेटे की मौत की खबर से बिखरा परिवार, सपने हुए चूर

Haryana News: हरियाणा के करनाल जिले के शेखुपुरा मंचुरी गांव के सुपनदीप सिंह की अमेरिका के कैलिफोर्निया में हार्ट अटैक से मौत हो गई। दोस्तों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला। वह परिवार का इकलौता बेटा था। दो एकड़ जमीन बेचकर उसे विदेश भेजा था।

वहीं युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है और सरकार से मांग है कि शव को भारत लाने में उनकी मदद की जाए।  मां जसबीर कौर ने बताया कि बेटे से मंगलवार को ही उसकी बात हुई थी। वह ड्यूटी कर सुबह कमरे पर आया था और कहा था कि खाना खा लिया है। अब मैं सो रहा हूं कल बात करूंगा कुछ घंटे बाद उसकी मौत की सूचना मिली।

आपको बता दें कि सुपनदीप अमेरिका में एक स्टोर पर रात की शिफ्ट में काम करता था। दोपहर को जब उसके दोस्त कमरे में पहुंचे तो सुपनदीप ने दरवाजा नहीं खोला उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि सुपनदीप की नाक से खून बह रहा था और वह बेसुध अवस्था में था। अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Also read: Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की डबवाली से दिल्ली जाने के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, यहाँ देखें पूरा रूट और टाइम टेबल

18 साल की उमर में गया था कनाड़ा

वहीं बता दें कि पिता गुरबाज सिंह का पहले निधन हो गया था एक सगी बहन है। 12वीं पास कर करीब 18 साल की उम्र में वह पहले कनाड़ा गया था और वहां काम नहीं मिला तो वह डंकी रूट से अमेरिका चला गया। वहां पर  एक स्टोर पर काम कर रहा था। घर मे बुजुर्ग दादा और दादी भी हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: बवानी खेड़ा दीपेंद्र हुड्डा ने सैनी सरकार को घेरा, अपराध-महंगाई और बेरोजगारी पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के बवानी खेड़ा में कांग्रेस की ओर से ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की सैनी सरकार पर जबरदस्त निशाना साधा।

‘साहब... अब तो जिंदा मान लो’, 80 साल के बुजुर्ग सरकारी रिकॉर्ड में मृत, 3 महीने से काट रहे दफ्तरों के चक्कर

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में सरकारी रिकॉर्ड की एक गलती ने 80 वर्षीय बुजुर्ग सुरजन सिंह की परेशानी बढ़ा दी है। सुरजन सिंह के मुताबिक, सरकारी पेंशन रिकॉर्ड में उनकी मौत 26 मार्च 2025 को दर्ज है, जबकि वह जीवित हैं और अपनी पत्नी के साथ घर पर रह रहे हैं। रिकॉर्ड में खुद को मृत दिखाए जाने के बाद वह पिछले करीब तीन महीने से अपनी पेंशन बहाल कराने के लिए अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।

Haryana News: सोनीपत में डेयरी में लगी भीषण आग, टला गया बड़ा हादसा

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में रविवार देर रात कच्चे क्वार्टर इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब महावीर डेयरी में अचानक भीषण आग भड़क उठी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग की शुरुआत बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट से हुई और देखते ही देखते आग दुकान तक जा पहुंची। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast