Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में दुग्ध उत्पादन को मिलेगी रफ्तार, नस्ल सुधार पर सरकार का बड़ा फोकस

Haryana News: हरियाणा में दुग्ध उत्पादन को मिलेगी रफ्तार, नस्ल सुधार पर सरकार का बड़ा फोकस

Haryana News: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार पशुपालकों के हितों को ध्यान में रखकर निरंतर काम कर रही है। सरकार का मुख्य लक्ष्य राज्य में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना और पशुधन की नस्ल सुधार के काम को तेज गति देना है, ताकि पशुपालक अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादन करके अपनी आर्थिक स्थिति को और अधिक मजबूत कर सकें।

हरियाणा सिविल सचिवालय में आज पशुपालन एवं डेयरी विभाग की उच्च स्तरीय खरीद समिति  की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने यह बात कही। इस अवसर पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा भी मौजूद रहे। बैठक में पशुधन के आनुवंशिक सुधार के लिए एक बड़ा निर्णय लेते हुए, उच्च क्वालिटी के फ्रोजन सीमन के सुरक्षित भंडारण हेतु तरल नाइट्रोजन  की निर्बाध आपूर्ति के लिए अगले 2 वर्ष के लिए दर अनुबंध  को मंजूरी दी गई है।

बोवाइन फ्रोजन सीमन का संरक्षण होगा सुनिश्चित

पशुपालन मंत्री ने बताया कि बोवाइन फ्रोजन सीमन के उत्पादन, भंडारण और सुरक्षित परिवहन के लिए तरल नाइट्रोजन की नियमित और बिना किसी बाधा के उपलब्धता बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से विभाग द्वारा इस दर अनुबंध  की व्यवस्था को लागू किया गया है।

बैठक में जानकारी दी गई कि निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तरल नाइट्रोजन की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। सीमन उत्पादन और उसके संरक्षण का कार्य बिना किसी व्यवधान के लगातार संचालित हो सकेगा। यह अनुबंध विभिन्न सीमन उत्पादन केन्द्रों तथा उनसे संबंधित इकाइयों की जरूरतों के अनुसार पूरी तरह प्रभावी रहेगा।

कृत्रिम गर्भाधान को मिलेगी रफ्तार, पशुपालकों को होगा सीधा लाभ

मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि विभाग का मुख्य उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले बोवाइन फ्रोजन सीमन के उत्पादन को निरंतर बनाए रखना और पशुधन प्रजनन कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाना है। तरल नाइट्रोजन की निर्बाध उपलब्धता से राज्य में कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रमों को गति मिलेगी। इसका सीधा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों को होगा, क्योंकि उन्हें बेहतर आनुवंशिक गुणवत्ता  वाले पशुधन प्राप्त होंगे।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पशुपालन को एक मुनाफे का व्यवसाय बनाने और इसे बढ़ावा देने के लिए कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ उठाकर राज्य के लाखों पशुपालक आत्मनिर्भर और समृद्ध हो रहे हैं। इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया, हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के प्रबंध निदेशक डा. वीरेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: आग ने छीन ली 3 जिंदगियां, दिल्ली की लोधी कॉलोनी में मां-बेटी की झुलसकर मौत

Delhi News: दिल्ली में एक बार फिर से आग का कहर देखने को मिला है। दिल्ली के लोधी कॉलोनी में आग लगने की घटना सामने आई है। यहां एक इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर आग लगने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 45 साल की एक महिला और उनकी दो बेटियां शामिल हैं।

सिक्किम सुरंग त्रासदी पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को मिलेंगे 50,000 रुपए का मुआवजा

PM Modi on Sikkim Tunnel Tragedy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन सुरंग के ढहने से हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया। इसी के साथ उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा PM मोदी ने इस घटना में घायल हुए लोगों के लिए 50,000 रुपये की राशि की भी घोषणा की।

दिल्ली के इस बड़े अस्पताल में होगा सोनम वांगचुक का इलाज, कोर्ट ने दिया डॉक्टर्स के पैनल बनाने का आदेश

Sonam Wangchuk To Be Shifted In Medanta: सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया जाए। साथ ही डॉक्टरों के एक पैनल का गठन करने का निर्देश दिया गया है। उनकी सभी मेडिकल रिपोर्ट पैनल को सौंपी जाएगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast