Search KhabarFast

Press ESC to close

देहरादून में“एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम आयोजित, कुंदन परिहार बोले-पर्यावरण संरक्षण का भावनात्मक संदेश

देहरादून में“एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम आयोजित, कुंदन परिहार बोले-पर्यावरण संरक्षण का भावनात्मक संदेश

Uttrakhand News: भारतीय जनता पार्टी एन.जी.ओ. प्रकोष्ठ, उत्तराखंड के तत्वावधान में मंगलवार को एम.के.पी. कॉलेज, देहरादून में “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री  कुंदन परिहार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा देहरादून महानगर के जिलाध्यक्ष  सिद्धार्थ अग्रवाल ने की, जबकि भाजपा एन.जी.ओ. प्रकोष्ठ, उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक सुशील बहुगुणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एम.के.पी. कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता सिंह का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुंदन परिहार ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृशक्ति के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का भावनात्मक संदेश है। मां के नाम लगाया गया पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प बनेगा। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

पौधे की देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी-सुशील बहुगुणा

भाजपा एन.जी.ओ. प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुशील बहुगुणा ने कहा कि “मां हमें जीवन देती हैं और पेड़ जीवन को बचाते हैं। इसलिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान मातृ सम्मान और प्रकृति संरक्षण को जोड़ने वाला एक सार्थक प्रयास है। केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधे की देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। भाजपा एन.जी.ओ. प्रकोष्ठ इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों के साथ मिलकर कार्य करेगा।

पौधारोपण को जीवन का हिस्सा बनाए- सिद्धार्थ अग्रवाल  

भाजपा देहरादून महानगर के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने भाजपा एन.जी.ओ. प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक जागरूकता पैदा करते हैं। कार्यक्रम की जिला संयोजक नलिनी त्रिखा तनेजा ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अपनी मां के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर पहुंचाया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को पौधायारोपण एवं पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित किया जाएगा।   

Also read: Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अनियंत्रित डम्पर गहरी खाई में गिरा, दो की गई जान

कार्यक्रम के दौरान अन्य लोग रहे मौजूद  

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ सम्मान का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला संयोजक नलिनी त्रिखा तनेजा, जिला सहसंयोजक  निशांत गुप्ता एवं कृष्णा सहित रेनू जैन, निधि वत्स, देव अरोड़ा, शैली अरोड़ा, सुभाष शर्मा, अनमोल, दिलबाग सिंह, आकाश गुप्ता, नेहा, सागर डंगवाल, अनमोल छेत्री तथा रीटा जोरावर सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:सीएम धामी ने युवाओं को दिया तोहफा, देहारदून में बनाई जा रही साइंस सिटी; हर जिले में खुलेंगे टेक्नोलॉजी सेंटर

Uttrakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को काशीपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में 17 विद्यालयों के 1400 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके विचार और सुझाव सुने तथा विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की।

Uttrakhand News:देहरादून की जर्जर सड़कों और जलभराव के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, PWD मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Uttrakhand News:देहरादून शहर की जर्जर सड़कों, बदहाल नालियों, जलभराव और लोक निर्माण विभाग से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रितेश छेत्री के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, उत्तराखंड, देहरादून को ज्ञापन सौंपा।

Uttrakhand News:भीमताल में धूमधाम से मनाई गई नंदाष्टमी, मां नंदा-सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा; राम सिंह कैड़ा हुए शामिल

Uttrakhand News:भीमताल में नंदाष्टमी का पर्व श्रद्धा और भक्तिमय माहौल के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों की गूंज और मां नंदा-सुनंदा के जयकारों के बीच भव्य डोला यात्रा निकाली गई। डोला यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर मां नंदा-सुनंदा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast