Search KhabarFast

Press ESC to close

‘घर वापसी का यह समय...’, अमिताभ बच्चन के ब्लॉग ने बढ़ाई फैंस की चिंता; अस्पताल-सर्जरी का किया जिक्र

‘घर वापसी का यह समय...’, अमिताभ बच्चन के ब्लॉग ने बढ़ाई फैंस की चिंता; अस्पताल-सर्जरी का किया जिक्र

Amitabh Bachchan Health: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के हालिया ब्लॉग पोस्ट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। ‘बिग बी’ ने अपने ब्लॉग में बताया कि वह पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे। उस दौरान सर्जरी के दर्द और ICU में बिताए समय के अनुभव के बारे में उन्होंने अपने ब्लॉग में बताया है। इतना ही नहीं, उन्होंने घर लौटने के बाद की रिकवरी के बारे में भी बताया।

अमिताभ बच्चन ने बयां किया सर्जरी का दर्द

एक्टर अमिताभ बच्चन ने 21 जुलाई को एक नया ब्लॉग पोस्ट किया, जिसका टाइटल था 'दिन 6726।' इस पोस्ट में दिग्गज अभिनेता ने अस्पताल में भर्ती होने के अपने अनुभव, घर लौटने की चुनौतियों और ठीक होने के दौरान आवश्यक धैर्य पर विचार किया है। उन्होंने लिखा ‘...अस्पताल में सर्जरी और ICU में, कुशल डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों की देखरेख में... छुट्टी... और घर वापसी...।’ उन्होंने छुट्टी के बाद की अवधि को शारीरिक और भावनात्मक रूप से ठीक होने की प्रक्रिया का सबसे कठिन चरण बताया। बच्चन साहब ने लिखा ‘घर वापसी का यह समय सबसे कठिन दौर है... शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और व्यावहारिक रूप से...।’

अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा ‘आप एक सम्मानित चैंपियन हैं और एक दिन हार आपके सामने खड़ी हो जाती है... यह आपके जीवन का सबसे कठिन दौर होता है...।’ विपत्ति के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया पर विचार करते हुए, अभिनेता ने आगे कहा ‘...कुछ बहादुरी से इसका सामना करते हैं... कुछ हार मान लेते हैं... जो संघर्ष करते हैं और साहसी होते हैं वे हमेशा चैंपियन बने रहते हैं... जो ऐसा नहीं करते, वे हार मानकर अतीत की महिमा में जीते हैं... यह चुनाव हर कोई व्यक्तिगत रूप से करता है...’

Also read: ‘जनता की आवाज ईश्वर की आवाज...’, NEET आंदोलन में दिलजीत दोसांझ का छात्रों को खुला समर्थन; कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी दिखाई एकजुटता

फैंस की अच्छी सेहत की दुआ की

अमिताभ बच्चन। ने अपने विचार को यह लिखकर समाप्त किया ‘दोनों में से किसी में भी कोई बुराई नहीं है..." और अपने customary संदेश के साथ विदा लिया, "स्वस्थ रहें, खुश रहें...।’ इस ब्लॉग पोस्ट ने प्रशंसकों का व्यापक ध्यान आकर्षित किया है, और कई लोगों ने अभिनेता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की है, क्योंकि उन्होंने सर्जरी और ICU में समय बिताने की जानकारी दी है। हालांकि, अभिनेता ने अपनी सर्जरी या बीमारी की कोई जानकारी नहीं दी, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बताते चलें कि अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया अपडेट के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। अभिनेता को आखिरी बार नाग अश्विन द्वारा निर्देशित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में देखा गया था। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पवन सिंह को लगा बड़ा झटका...अदालत में नहीं हुए पेश, बलिया फैमिली कोर्ट ने लगाया जुर्माना

भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे कानूनी विवाद में नया अपडेट सामने आया है। भरण-पोषण से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान पवन सिंह अदालत में पेश नहीं हुए।

Bigg Boss 20: 'मैं नॉर्मल इंसान नहीं हूं' कहकर काजी तौकीर ने घरवालों को डराया, फैंस बोले- ये तो एंटरटेनर...

Qazi Tauqeer in Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20 के प्रीमियर में अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं, लेकिन इस बीच एक ऐसा कंटेस्टेंट सामने आया है, जिसमें बिग बॉस के घर में ही नहीं, बल्कि घर के बाहर भी लोगों का दिल जीतना शुरू कर दिया है। उस कंटेस्टेंट का नाम है काज़ी तौकीर, जिसने घरवालों का मनोरंजन करने का एक और तरीका ढूंढ लिया है।

Hanuman Ansh: कैसे बदली लखनऊ के शोभिनव सत्या की किस्मत? 100 करोड़ की फिल्म में बने नीम करौली बाबा

फिल्म इंडस्ट्री में सफलता की बात आते ही अक्सर स्टार किड्स और बड़े फिल्मी परिवारों का नाम सामने आता है। लेकिन लखनऊ के रहने वाले शोभिनव सत्या की कहानी इससे बिल्कुल अलग है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast