Search KhabarFast

Press ESC to close

राहुल-प्रियंका ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कांग्रेस नेताओं के साथ पीएम आवास के करीब धरने पर बैठे

राहुल-प्रियंका ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कांग्रेस नेताओं के साथ पीएम आवास के करीब धरने पर बैठे

Rahul and Priyanka Sat On Protest: नीट पेपर लीक मामला का मुद्दा लगातार गरमाता जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी के बाद कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास तक मार्च निकाला। इसके बाद राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पीएम आवास के पास धरने पर बैठ गए।

बता दें कि संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन है। दूसरे दिन भी हाइवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। राहुल गांधी-प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के तमाम सांसदों ने नीट पेपर लीक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दूसरी तरफ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रद्शन भी जारी है।

क्या बोले कांग्रेस नेता

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा कि वह पीएम मोदी से जावाब मांगने के लिे उनके आवास तक मार्च कर रहे हैं। उन्होंने कहाकि एक दिन पहले छात्रों के साथ बर्बरता की लेकिन, न तो इसकी जिम्मेदारी लेना चाहती और ना ही इस मुद्दे पर चर्चा करा चाहती है। कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने आरोपी लगाया युवाओं का आवाज दबाई जा रही है। हालांकि, सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  

Also read: Political News: तीन भारतीय नाविकों की मौत पर केजरीवाल का केंद्र सरकार से सवाल, पीएम मोदी से की अपील

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन

वहीं, दूसरी तरफ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। जंतर-मंतर पर फिर से छात्रों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से जंतर-मंतर से मार्च निकाला गया था। जिसके बाद सरकार और सीजेपी के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई थी। वार्ता के दौरान सीजेपी ने सरकार ने 3 मांगें की थी। अब मंगलवार को एक बार फिर विपक्षी नेताओं ने नीट पेपर लीक के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने संसद भवन से मार्च निकाला और पीएम आवास के करीब राहुल गांधी-प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गए। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में हंगामा, TMC के बागी सांसदों को बुलाने पर विपक्ष ने किया वॉकआउट

संसद के मॉनसून सत्र से पहले रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में उस समय हंगामा हो गया, जब विपक्षी दलों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए वॉकआउट कर दिया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक को लेकर उत्तराखंड सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य का नकल-रोधी कानून बेअसर रहा और "सिर्फ कागजों तक ही सीमित" है, जबकि परीक्षा के पेपर बिकते रहे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast