Delhi News: दिल्ली में एक बार फिर से आग का कहर देखने को मिला है। दिल्ली के लोधी कॉलोनी में आग लगने की घटना सामने आई है। यहां एक इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर आग लगने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 45 साल की एक महिला और उनकी दो बेटियां शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि पुलिस कंट्रोल रूम को महिला का फोन आया। महिला ने कांपती हुई आवाज में कहा कि घर में आग लग गई है, हम अंद फंस गए हैं। इसके कुछ ही पल बाद आवाज सुन्न हो गई और फोन कट गया। इस कॉल के बाद पुलिस और दमकल विभाग ने तत्तपरता दिखाई।
घर से बरामद हुई तीन लाशें
सूचना की घटना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घर का बंद दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। अंदर का दृश्य बेहद ही हैरान करने वाला था। कमरे के अंदर महिला और उनकी दो बेटियों की आग में झुलसकर मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि उन्हें बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिल सका।
Also read: CJP के संसद मार्च में हंगामा, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; लाठीचार्ज के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
आग लगने की वजह क्या
दमकल विभाग ने कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच शुरू की। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि, अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की वजह से लाग लगने की आशंका जताई जा रही है लेकिन, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। बता दें कि लोधी कॉलोनी में आग लगने का कॉल सुबह लगभग साढ़े दस बजे के करीब आया था।