Search KhabarFast

Press ESC to close

‘जनता की आवाज ईश्वर की आवाज...’, NEET आंदोलन में दिलजीत दोसांझ का छात्रों को खुला समर्थन; कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी दिखाई एकजुटता

‘जनता की आवाज ईश्वर की आवाज...’, NEET आंदोलन में दिलजीत दोसांझ का छात्रों को खुला समर्थन; कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी दिखाई एकजुटता

Bollywood Celebs Support NEET Protest: NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में देशभर में छात्रों का आंदोलन जारी है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर चल रहे 'संसद चलो' मार्च आगे बढ़ रहा है। उनका कहना है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और NEET परीक्षा में 20 से ज्यादा जान गंवाने वाले उम्मीदवारों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा और अस्पताल में भर्ती कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा करने की मांग की है। जब तक ये मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा।

इस बीच बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी सामने आकर छात्रों का समर्थन कर रहे हैं। सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ ने 20 जुलाई के CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के प्रति समर्थन जताया है। उन्होंने कहा है कि उनके साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए था और अधिकारियों से उनकी मांगों को सुनने का आग्रह किया है। तो वहीं, हेमा मालिनी ने संवाद का आग्रह किया।

दिलजीत दोसांझ ने छात्रों का किया समर्थन

सोशल मीडिया पर एक बयान साझा करते हुए, दिलजीत ने लिखा ‘अज जो होया बाउट माडा होया.. स्टूडेंट्स नाल एडन ट्रीट नहीं होना चाइदा सी.. माई अथॉरिटीज नू रिक्वेस्ट करदा के स्टूडेंट्स डायन डिमांड्स नू सुन्न लेया जावे.. लोकां दी आवाज रब दी आवाज हुंदी आ...।‘ उन्होंने आगे कहा ‘मेरे ते ऑलरेडी एंटी नेशनलिस्ट दा टैग बौट वार लग चूका.. हुन वी मैनु एंटी नेशनलिस्ट केहा जाएगा। किसान विरोध के बाद.. मुझे बहुत सारी प्रतिक्रिया और कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिनके बारे में मैं चर्चा भी नहीं कर सकता.. बाकी रब सब देख रहा, बाबा भली करू।‘

दिलजीत ने कहा कि छात्रों के साथ जो हुआ वह "बेहद बुरा" था और वे सम्मान के पात्र हैं। उन्होंने अधिकारियों से छात्रों की मांगों को सुनने की अपील करते हुए कहा कि जनता की आवाज ईश्वर की आवाज है। अपने अनुभव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें कई बार राष्ट्र-विरोधी कहा गया है और उन्हें फिर से ऐसी ही आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों के विरोध प्रदर्शन के बाद उन्हें विरोध और कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिन पर वे सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं कर सकते।

Also read: ‘ये एक ऐसा पल है, जिसे शब्दों में बयां...’, ‘Article 370’ को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर आदित्य धर हुए गदगद; शेयर किया भावुक पोस्ट

एक्टर रोहित सराफ की प्रतिक्रिया

इस मामले में दिलजीत दोसांझ ही नहीं, फिल्म जगत के कई सितारों ने संसद की ओर मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाईपर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एक्टर रोहित सराफ ने लिखा ‘आज का दिन दिल दहला देने वाला रहा, लेकिन मैं एक बात जानता हूँ... न सिर्फ हमारा देश, बल्कि पूरी दुनिया सुन रही है। यह एक ऐसे भविष्य की आवाज़ है जो आज की अनिश्चितता के बावजूद उज्ज्वल प्रतीत होता है। मैं यह मानना ​​चाहता हूँ कि आज का दिन हिंसा के लिए नहीं, बल्कि दिखाए गए असाधारण साहस के लिए याद किया जाएगा।‘

शबाना आज़मी पहुँचीं जंतर-मंतर  

इस बीच एक्ट्रेस शबाना आज़मी जंतर-मंतर स्थित विरोध स्थल पर पहुँचीं, प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ शामिल हुईं और कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का समर्थन किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कैफी आजमी की कविता शेयर करते हुए लिखा ‘कैफी आजमी की नज्म मैं कोई मुल्क नहीं हूं के जला दोगे मुझे, कोई दीवार नहीं हूं के गिरा दोगे मुझे, कोई सरहद भी नहीं हूं के मिटा दोगे मुझे/ मैं तो इक ख्वाब हूं दीवानों का/ सच जान ख्वाब हूं कुचले हुए इंसानों का/ ये जो दुनिया का पुराना नक्शा मुझ पर तुमने सजा रखा है इस में अजीब लकीरों के सिवा कुछ भी नहीं/ तुम मुझे इस में कहां ढूंढते हो।‘

फिल्मी जगत के कई सितारों ने किया समर्थन

इसके अलावा अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने भी प्रदर्शनकारी युवाओं का समर्थन करते हुए एक संयुक्त बयान जारी किया। इन्हें हमारे लोकतंत्र की धड़कन कहा जाता है। तो वहीं, अदिति राव हैदरी ने लिखा ‘किसी की भी राजनीतिक पसंद कुछ भी हो, मानवता सर्वोपरि होनी चाहिए। हमें अपने सभी साहसी छात्रों और अपनी बात रखने के इच्छुक सभी दृढ़ आवाजों के लिए सम्मान, गरिमा और सहानुभूति पर आधारित एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना होगा, साथ ही रचनात्मक संवाद के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता भी रखनी होगी। एक-दूसरे को सुनना सार्थक प्रगति की नींव है। हमारे छात्र ही हमारा भविष्य हैं।‘

अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने विरोध प्रदर्शन के बजाय संवाद का आग्रह किया। उन्होंने कहा ‘अगर कोई समस्या है, तो उस पर उचित चर्चा होनी चाहिए। इस तरह के विरोध प्रदर्शन से कुछ हासिल नहीं होगा। देश के युवाओं और शिक्षा व्यवस्था के लिए हमारी मोदी सरकार हमेशा खड़ी रही है और उसने बहुत काम किया है; इसे देखते हुए, आप जो विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, उसका कोई मतलब नहीं है। मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि इस मामले का समाधान संवाद के माध्यम से होना चाहिए।‘

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पवन सिंह को लगा बड़ा झटका...अदालत में नहीं हुए पेश, बलिया फैमिली कोर्ट ने लगाया जुर्माना

भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे कानूनी विवाद में नया अपडेट सामने आया है। भरण-पोषण से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान पवन सिंह अदालत में पेश नहीं हुए।

Bigg Boss 20: 'मैं नॉर्मल इंसान नहीं हूं' कहकर काजी तौकीर ने घरवालों को डराया, फैंस बोले- ये तो एंटरटेनर...

Qazi Tauqeer in Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20 के प्रीमियर में अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं, लेकिन इस बीच एक ऐसा कंटेस्टेंट सामने आया है, जिसमें बिग बॉस के घर में ही नहीं, बल्कि घर के बाहर भी लोगों का दिल जीतना शुरू कर दिया है। उस कंटेस्टेंट का नाम है काज़ी तौकीर, जिसने घरवालों का मनोरंजन करने का एक और तरीका ढूंढ लिया है।

Hanuman Ansh: कैसे बदली लखनऊ के शोभिनव सत्या की किस्मत? 100 करोड़ की फिल्म में बने नीम करौली बाबा

फिल्म इंडस्ट्री में सफलता की बात आते ही अक्सर स्टार किड्स और बड़े फिल्मी परिवारों का नाम सामने आता है। लेकिन लखनऊ के रहने वाले शोभिनव सत्या की कहानी इससे बिल्कुल अलग है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast