Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस का एनकाउंटर, जानलेवा हमले का आरोपी गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस का एनकाउंटर, जानलेवा हमले का आरोपी गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Kurukshetra Encounter: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस अब लगातार बदमाशों के ऊपर कार्रवाई कर रही है और उनको मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में उस्मानपुर गांव के पास कैथल रोड पर पुलिस और बदमाश के बीच में मुठभेड़ हुई। जहां बदमाश के एक पैर में गोली लग गई और उसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया। जिसका इलाज कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी हॉस्पिटल कुरुक्षेत्र में किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पिहोवा के रहने वाले बदमाश संजय रंधावा ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर 20 जून को एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला किया था। इसके बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ 307 का मुकदमा दर्ज करके और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की थी। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र की सीआईए-1 की टीम को संजय रंधावा की गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को किया है।

Also read: Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे दंपती

आरोपी पर पहले भी 6 मामले दर्ज

सीआईए-1 इंचार्ज प्रतीक कुमार ने बताया कि आरोपी की सूचना मिली थी जिसके आधार पर पुलिस टीम वहां पर गई और जैसे ही आरोपी को पुलिस ने रोकना चाहा तो उसने पुलिस के ऊपर फायर कर दिए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जिसमें आरोपी की टांग में एक गोली लग गई। उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी पर पहले भी 6 मामले दर्ज है और पुलिस ने आरोपी के पास 32 बोर का देसी असला बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के घरौंडा में मां-बहन को बचाने के लिए बेटे ने पिता पर किया वार, अस्पताल में हुई मौत

Haryana News: हरियाणा के घरौंडा में घरेलू विवाद में शराब के नशे में पिता अपनी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान उन्हें बचाने के लिए बीच-बचाव करने आए 17 वर्षीय बेटे ने पिता पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बेटा खुद घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।

Haryana News: महेंद्रगढ़ की बेटी मानसी बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, 12वीं में पढ़ते हुए हासिल की बड़ी सफलता

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की बेटी मानसी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए चयनित होकर अपने परिवार, स्कूल और पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

Weather Update: हरियाणा में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में भारी बारिश; जानें अगले 3 दिनों का हाल

Weather Update: देशभर में मानसून का असर दिखने लगा है। कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। एक तरफ बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई है, तो कई हिस्सों में बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast