Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुआ बड़ा हादसा, मकान की छत गिरने से दंपति की हुई मौके पर मौत,गांव में हुआ शोक का माहौल

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुआ बड़ा हादसा, मकान की छत गिरने से दंपति की हुई मौके पर मौत,गांव में हुआ शोक का माहौल

Haryana News:  हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा हल्के के गांव बड़ौंदी में एक बड़ा हादसा हो गया है। एक मकान की छत गिरने से दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

गांव बड़ौंदी में आज मंगलवार अल सुबह एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे पति-पत्नी दब गए। मृतक की पहचान करनैल सिंह और पत्नी जसविंदर कौर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया और लेटर काट कर दोनों को बाहर निकाला और  अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Also read: Haryana News: हरियाणा में ESI नर्सिंग कैडर को मिली नई पहचान, ‘स्टाफ नर्स’ अब ‘नर्सिंग ऑफिसर’ कहलाएंगे

स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि छत कमजोर होने के कारण यह हादसा हुआ, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, 9 अगस्त से शुरू होगी तिरंगा यात्रा; CWG में हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा निवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकट दिवस, हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन और हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धियों की भी जमकर सराहना की।

Haryana News: हरियाणा सरकार का खिलाड़ियों को सम्मान, दिल्ली एयरपोर्ट पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने बढ़ाया हौसला

Haryana News: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का परचम लहराकर लौटे भारतीय शूरवीर खिलाड़ियों का मंगलवार को स्वदेश पहुंचने पर नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। देशभक्ति के तरानों, ढोल की थाप और फूलों की वर्षा के बीच पूरा एयरपोर्ट प्रांगण ‘भारत माता की जय’ के नारों से गुंजायमान हो उठा।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुड़की में गोलियों की गूंज, रेस्टोरेंट संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी

Uttarakhand News: उत्तराखंड का रुड़की शहर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। शहर के मोहनपुरा क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने एक रेस्टोरेंट संचालक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से रेस्टोरेंट संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast