Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा सरकार का खिलाड़ियों को सम्मान, दिल्ली एयरपोर्ट पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने बढ़ाया हौसला

Haryana News: हरियाणा सरकार का खिलाड़ियों को सम्मान, दिल्ली एयरपोर्ट पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने बढ़ाया हौसला

Haryana News: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का परचम लहराकर लौटे भारतीय शूरवीर खिलाड़ियों का मंगलवार को स्वदेश पहुंचने पर नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। देशभक्ति के तरानों, ढोल की थाप और फूलों की वर्षा के बीच पूरा एयरपोर्ट प्रांगण ‘भारत माता की जय’ के नारों से गुंजायमान हो उठा।

खेल राज्य मंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने स्वयं एयरपोर्ट पहुंचकर पदक विजेता खिलाड़ियों का गर्मजोशी से नागरिक अभिनंदन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ भेंट किए और पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। इस दौरान खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हमारे एथलीटों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय मंच पर 140 करोड़ देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। इन खिलाड़ियों की यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश के करोड़ों युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने और नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगी।

हरियाणा में खेल प्रतिभाओं को मिल रहा निरंतर प्रोत्साहन

खिलाड़ियों को बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए खेल राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य में खिलाड़ियों को न केवल विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा और प्रशिक्षण सुविधाएं दी जा रही हैं, बल्कि उनकी उपलब्धियों पर आकर्षक नकद पुरस्कार और सुरक्षित भविष्य (खेल नीति के तहत नौकरी) भी सुनिश्चित की जा रही हैं।

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन

गौरतलब है कि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल ने अपनी खेल क्षमता का लोहा मनवाते हुए कुल 39 पदक जीते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP मदरसा शिक्षा में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ 12वीं तक की पढ़ाई को मिलेगी मान्यता; कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मदरसा शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है। सरकार मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव लाने जा रही है।

Haryana News: CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, 9 अगस्त से शुरू होगी तिरंगा यात्रा; CWG में हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा निवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकट दिवस, हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन और हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धियों की भी जमकर सराहना की।

हरियाणा के रोहतक में ACB का बड़ा ट्रैप, फूड एंड ड्रग्स विभाग का कर्मचारी 12 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन के जोनल कार्यालय में तैनात एक डाटा ऑपरेटर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दवाई की दुकान के नए लाइसेंस की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast