Search KhabarFast

Press ESC to close

बांकीपुर में हार का साइड अफेक्ट! जीत के बाद PK ने भरी हुंकार, JDU ने BJP को दी बड़ी सलाह

बांकीपुर में हार का साइड अफेक्ट! जीत के बाद PK ने भरी हुंकार, JDU ने BJP को दी बड़ी सलाह

Bankipur BYElection: बांकीपुर में 35 से चला आ रहा भाजपा का वर्चस्व 3 अगस्त को चकानाचूर हो गया। उपचुनाव ने प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज सिन्हा को 19000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हरा दिया। उपचुनाव में जीत मिलने के बाद प्रशांत किशोर ने हुंकार भरी।

प्रशांति किशोर ने कहा कि राज्य को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है, जो शिक्षा, रोजगार और पलायन पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए एक चेतावनी है, बिहार को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है, जो शिक्षाा में बदलाव ला सके, रोजगार पैदा कर सके और पलायन को रोक सके।

प्रशांत किशोर ने भरी हुंकार  

प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा को बिहार सम्राट चौधरी के बजाए किसी दूसरे चेहरे को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। बिहार को बेहतर मुख्यमंत्री चाहिए। बांकीपुर की जनता ने भाजपा के गढ़ को ढहाकर राजनीतिक संदेश दिया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरी लड़ाई किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं बल्कि बिहार के बेहतर भविष्य के लिए है। उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता युवाओं के लिए रोजगार के अवसर को तैयार करना है, ताकी उन्हें नौकरी के लिए दूसरे राज्यों में जाना ना पड़े।       

Also read: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विपक्ष हुआ आक्रामक, प्रियंका गांधी और अखिलेश ने दिया बड़ा बयान

जदयू ने भाजपा को दी सलाह

वहीं, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में हार मिलने के बाद एनडीएम में आत्मचिंतन करने की मांग उठने लगी है। जदयू नेता श्याम रजक ने एनडीए को आत्ममंथन करने की सलाह दी है। उन्होंने प्रशांत किशोर को बधाई देते हुए कहा कि बांकीपुर एनडीए का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है, ऐसे में हार के बाद समीक्षा होनी चाहिए। श्याम रजक ने कहा कि यह परिणाम बताता है कि कार्यकर्ताओं को कितना सम्मान मिला। उन्होंने कहा कि एनडीए अपने पारंपरिक दलित और पिछड़े वर्ग के वोटरों तक प्रभावी ढंग से नहीं पहुंच सका। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: केजरीवाल का PM मोदी पर बड़ा हमला, बोले- 'प्रधानमंत्री अब अपने ही नागरिकों से लड़ रहे हैं'

Political News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर गंभीर लगाया। उन्होंने कहा कि मेटा कंपनी की सरकारी जांच को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "भारत के नागरिकों से खुद को बचाने के लिए कानून बना रहे हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री अपने ही नागरिकों से लड़ रहे हैं और आरोप लगाया कि कागजी रिसाव और ई20 ईंधन जैसे मुद्दों पर उनके "पूर्व समर्थक" भी उनके खिलाफ हो रहे हैं।

भाजपा में राघव चड्ढा को मिलने जा रही बड़ा पद? PM मोदी से मुलाकात के बाद कयासों का बाजार गर्म

Raghav Chaddha Meet PM Modi: शनिवार यानी 8 अगस्त को भाजपा सांसद राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से मुलाकात। जिसकी तस्वीर भी राघव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन लिखा था यागदार सुबह।

UP News: मायावती ने अखिलेश के PDA फॉर्मूले पर उठाए सवाल, सपा को बताया ‘गिरगिट’

UP News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (SP) पर तीखा हमला किया। उन्होंने SP प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा पार्टी के PDA फ़ॉर्मूले की नई व्याख्या करने के बाद, चुनावी फ़ायदे के लिए अपना राजनीतिक रुख बदलने का आरोप लगाया। मायावती ने आरोप लगाया कि SP ब्राह्मण समुदाय को लुभाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि उसने देखा है कि ऊंची जाति के वोटर, खासकर ब्राह्मण, BSP की ओर बढ़ रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast