Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद हिमांशु भाऊ गैंग के दो शार्पशूटर गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद हिमांशु भाऊ गैंग के दो शार्पशूटर गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हिमांशु भाऊ गैंग के दो कथित शार्पशूटरों को मुठभेड़ के बाद दबोचा है। बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेरी थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, हालांकि किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी हाल ही में पूठ खुर्द में हुए जोगिंदर डबास हत्याकांड में वांछित थे। पुलिस को तब से ही इनकी तलाश थी।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की नॉर्दर्न रेंज टीम और बदमाशों के बीच बुधवार देर रात को मुठभेड़ हो गई. यह मुठभेड़ बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेरी थाना क्षेत्र में खेड़ा नहर के पास हुई, जहां पुलिस ने दो संदिग्ध बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दबोचा लिया। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस मुठभेड़ में किसी भी पुलिसकर्मी या आरोपी को गोली नहीं लगी। जानकारी के मुताबिक दबोचे गए दोनों आरोपी कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि दोनों हाल ही में बवाना थाना अंतर्गत पूठ खुर्द इलाके में हुए जोगिंदर डबास हत्याकांड में शामिल थे और वारदात के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्तौल और एक स्कूटी भी बरामद की है।

गौरतलब है कि जोगिंदर डबास की हत्या की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े विक्की हर्डल ने सोशल मीडिया के जरिए ली थी। इसके बाद से दिल्ली पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थीं. क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई को गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और हाल के आपराधिक मामलों में उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पति-पत्नी का विवाद बना मौत का कारण...सब्जी न बनाने को लेकर महिला की गोली मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी

दिल्ली के संगम विहार स्थित तिगड़ी इलाके में शुक्रवार शाम सब्जी बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक 31 वर्षीय महिला की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

10 रुपये के छुट्टे पर हुआ झगड़ा, ऑटो चालक को पीट-पीटकर मार डाला

Crime News: हैदराबाद के राजेंद्रनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के वट्टापल्ली में 10 रुपये के छुट्टे को लेकर हुए विवाद के बाद एक ऑटो चालक की कथित तौर पर कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय AIMIM नेता मौके पर पहुंचे। मामला दर्ज कर जांच जारी है।

डेढ़ साल के मासूम के सामने मां को पत्थर से कूचलकर की हत्या, तस्वीरें देख रुंध जाएगा गला

Karnataka News:कुछ तस्वीरों को देखने के बाद बोलने के लिए शब्द नहीं बचता , बस गला भर आता है। कुछ ऐसी ही तस्वीर कर्नाटक के रायचूर से आई है। जिसने भी इस तस्वीर को देखा, उसकी आंखें भर आई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast