Search KhabarFast

Press ESC to close

ताहिर हुसैन समेस 5 लोगों को मिली उम्रकैद की सजा, दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी का किया था कत्ल

ताहिर हुसैन समेस 5 लोगों को मिली उम्रकैद की सजा, दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी का किया था कत्ल

Delhi News: दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने साल 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में पूर्व आम आदमी पार्टी (AAP) पार्षद ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सजा सुनाते हुए कहा कि इस मामले में अपराध बेहद क्रूर तरीके से किया गया। अदालत ने कहा कि हत्या के बाद भी क्रूरता यहीं खत्म नहीं हुई। मृतक के शव को घसीटकर पास के नाले में फेंक दिया गया, जो इस घटना की गंभीरता और अमानवीयता को दिखाता है।

कोर्ट ने कहा अपराध का तरीका बेहद भयावह 

कड़कड़डूमा कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि इस अपराध का तरीका बेहद भयावह था। अदालत के अनुसार, यह मामला "रेयरेस्ट ऑफ रेयर" यानी सबसे दुर्लभ और गंभीर अपराधों की श्रेणी की ओर झुकता है। कोर्ट ने यह भी कहा कि इस मामले में अपराध की भयावहता आरोपी के पक्ष में मौजूद किसी भी राहत देने वाली परिस्थितियों से कहीं अधिक है।

सांप्रदायिक दंगों से जुड़ा है मामला

यह मामला फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगों से जुड़ा है। उस दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी, जिसमें कई लोगों की जान गई थी और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे। इसी हिंसा के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो में कार्यरत अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या कर दी गई थी। जांच एजेंसियों के अनुसार, अंकित शर्मा का शव एक नाले से बरामद किया गया था। मामले की जांच के बाद पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन सहित कई लोगों के खिलाफ हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

दोषी पक्ष को दिया गया ये आधिकार

लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने ताहिर हुसैन को दोषी ठहराया और अब उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि इस तरह के अपराध समाज पर गहरा असर डालते हैं और ऐसे मामलों में कानून के अनुसार कड़ी सजा जरूरी है। इस फैसले के साथ ही दिल्ली दंगों से जुड़े सबसे चर्चित मामलों में से एक में कानूनी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है। हालांकि, दोषी पक्ष के पास उच्च अदालत में इस फैसले को चुनौती देने का कानूनी अधिकार मौजूद रहेगा।

Also read: रिश्तों की चढ़ी बलि... पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश, दिव्यांग पति को उतारा मौत के घाट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रिश्तों की चढ़ी बलि... पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश, दिव्यांग पति को उतारा मौत के घाट

Bihar Crime News: बिहार के गया जिले से एक चौंकाने वाला और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी समेत चार लोगों के साथ मिसकर अपने दिव्यांग पति की हत्या की साजिश रची और उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले की छानबीन करने के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी समेत सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सर्च ऑपरेशन के तहत दबोचा गया खतरनाक अपराधी; एक अवैध बटन-वाला चाकू और चोरी की स्कूटी बरामद

Delhi News: 28 जुलाई की रात लगभग 9:50 बजे, दिल्ली के मादीपुर गाँव में झील पार्क के पास कूड़ा खट्टा के पास गश्त के दौरान, कॉन्स्टेबल दौलत राम और कॉन्स्टेबल मंजीत ने शिव मंदिर की तरफ से स्कूटी पर आते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। पुलिस को देखते ही, स्कूटी सवार ने चेकिंग से बचने के लिए यू-टर्न लेने की कोशिश की। हालाँकि, सतर्क कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई की, उसे रोका और पकड़ लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast