Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में ESI नर्सिंग कैडर को मिली नई पहचान, ‘स्टाफ नर्स’ अब ‘नर्सिंग ऑफिसर’ कहलाएंगे

Haryana News: हरियाणा में ESI नर्सिंग कैडर को मिली नई पहचान, ‘स्टाफ नर्स’ अब ‘नर्सिंग ऑफिसर’ कहलाएंगे

Haryana News: हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा (ई.एस.आई.) विभाग में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ के विभिन्न पदों के पदनाम को स्वास्थ्य विभाग की तर्ज पर संशोधित कर दिया गया है। इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस निर्णय से ई.एस.आई. विभाग के नर्सिंग स्टाफ को स्वास्थ्य विभाग के अनुरूप एक समान पहचान एवं पदनाम प्राप्त होंगे।

विज ने बताया कि ई.एस.आई. विभाग के नर्सिंग कैडर के पदनामों में बदलाव करते हुए स्टाफ नर्स का पदनाम नर्सिंग ऑफिसर, नर्सिंग सिस्टर का सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, सहायक मैट्रन का सहायक मुख्य नर्सिंग ऑफिसर तथा मैट्रन का पदनाम मुख्य नर्सिंग ऑफिसर कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह परिवर्तन केवल पदनामों के पुनर्निर्धारण तक सीमित है और इससे राज्य सरकार पर किसी प्रकार का अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। यह कदम स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था के अनुरूप ई.एस.आई. विभाग में भी समानता, प्रशासनिक एकरूपता तथा कार्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में उठाया गया है।

श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है और उनके पदनामों में यह बदलाव उनकी भूमिका एवं दायित्वों के अनुरूप सम्मानजनक पहचान प्रदान करेगा। इससे विभागीय कार्यप्रणाली में समन्वय बढ़ेगा तथा विभिन्न विभागों के बीच पदों की समानता स्थापित होगी।

विज ने बताया कि जब उन्हें हरियाणा का स्वास्थ्य मंत्री रहने का अवसर मिला था, तब भी उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों के पदनामों में समयानुकूल परिवर्तन कर उन्हें आधुनिक एवं गरिमापूर्ण पहचान दिलाने की पहल की थी। उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अब ई.एस.आई. विभाग के नर्सिंग कैडर के पदनाम भी स्वास्थ्य विभाग के अनुरूप और तर्ज पर किए गए हैं, जिससे कर्मचारियों में सकारात्मक संदेश जाएगा और उनकी पेशेवर पहचान को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, बागवानी फसलों की खेती पर किसानों को मिलेगा अनुदान

Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में बागवानी को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से 'बागवानी फसलों की खेती के लिए अनुदान प्रावधान' योजना लागू की गई है।

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में शामिल होंगी पाठ्येतर गतिविधियां

Haryana News: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)  2020 को अधिक प्रभावी और व्यावहारिक रूप से लागू करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश में एक महत्वपूर्ण योजना की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों के सर्वांगीण (360-डिग्री) विकास को बढ़ावा देने के लिए एनसीसी (एनसीसी) एनएसएस (एनएसएस) खेल एवं योगासन, सांस्कृतिक गतिविधियां, युवा रेड क्रॉस, इनक्यूबेशन और आउटरीच गतिविधियों को स्नातक (यूजी) व स्नातकोत्तर (पीजी) शैक्षणिक ढांचे के तहत औपचारिक मान्यता प्रदान की गई है।

Haryana News: हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 2 नए स्वास्थ्य केंद्र खुलेंगे, 2 का हुआ अपग्रेडेशन

Haryana News: हरियाणा सरकार प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने दो मौजूदा सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को अपग्रेड करने और दो नए स्वास्थ्य संस्थान स्थापित करने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आमजन को उनके घर के नजदीक ही बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को अपनी मंजूरी दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast