Search KhabarFast

Press ESC to close

रिश्तों की चढ़ी बलि... पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश, दिव्यांग पति को उतारा मौत के घाट

रिश्तों की चढ़ी बलि... पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश, दिव्यांग पति को उतारा मौत के घाट

Bihar Crime News: बिहार के गया जिले से एक चौंकाने वाला और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी समेत चार लोगों के साथ मिसकर अपने दिव्यांग पति की हत्या की साजिश रची और उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले की छानबीन करने के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी समेत सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हत्या करने का कारण एकदम साफ था, पति दिव्यांग था और पत्नी का किसी अन्य शख्स के साथ लव अफेयर था। इसलिए पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने ये खौफनाक रची और उसे अंजाम तक पहुंचाया।

क्या है पूरा मामला?

बता दें, ये मामला गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र का है। जहां के निवासी राजदेव भारती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाती है। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने इसे सामान्य मामला दिखाने की पूरी कोशिश की। लेकिन पुलिस की नजरों से आजतक कभी कुछ भी छिप नहीं सका। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया और फॉरेंसिक जांच और तकनीकी सबूतों ने पूरे मामले की तस्वीर साफ कर दी। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि आरोपियों ने राजदेव भारती का गला दबाकर हत्या कर दी।

Also read: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सर्च ऑपरेशन के तहत दबोचा गया खतरनाक अपराधी; एक अवैध बटन-वाला चाकू और चोरी की स्कूटी बरामद

अवैध संबंध के चलते पति को मार डाला

इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और छानबीन करते हुए आरोपियों तक पहुंची। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक राजदेव भारती की पत्नी का राजा आलम नाम के व्यक्ति के साथ अवैध संबंध चल रहा था। दोनों का संबंध इतना गहरा हो गया कि उन्हें राजदेव भारती चुभने लगा। पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने एक खौफनाक साजिश रची और इस प्लान में उसके प्रेमी राजा आलम और उसके साथी रोहित कुमार, मोहम्मद मुन्ना ने साथ दिया। जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: सड़क पर फिसली बाइक, पीछे से आ रही Thar से टक्कर; दो की मौत

Delhi Road Accident: दिल्ली कैंट थाना क्षेत्र मिं एक दर्दनाक सड़क हो गया। जहां एक बाइक पहले सड़क पर फिसल गई और इसी दौरान पीछे आ रही थार गाड़ी से उसकी टकर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर इस हादसे की जांच में जुट गई।

Delhi Crime: लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 15 वर्षीय छात्र की चाकू से हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली के नांगलोई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। भूतों वाली गली के पास स्कूल जा रहे 15 वर्षीय छात्र ध्रुव पर 5 से 6 लड़कों ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ध्रुव को पुलिस की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Uttar Pradesh News:फतेहपुर में तार-तार हुआ रिश्ता!दामाद ने ससुराल के 5 लोगों पर किया तलवार से किया हमला

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिर दामाद ने सारे रिश्ते तार-तार कर दिए। फतेहपुर के ओंग थाना क्षेत्र के बीकमपुर गांव में बुधवार को पारिवारिक विवाद से परेशान पवन कुमार ने ससुराल में सो रहे पांच लोगों पर तलवार से हमला कर दिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast