Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, 9 अगस्त से शुरू होगी तिरंगा यात्रा; CWG में हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

Haryana News: CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, 9 अगस्त से शुरू होगी तिरंगा यात्रा; CWG में हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा निवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकट दिवस, हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन और हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धियों की भी जमकर सराहना की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया है। इन 39 पदकों में से 10 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि भारत को मिले 13 स्वर्ण पदकों में से 7 पदक भारतीय खिलाड़ियों ने जीते, जिनमें हरियाणा की पांच बेटियां भी शामिल हैं।

9 अगस्त से 17 अगस्त तक निकलेगी तिरंगा यात्रा

मुख्यमंत्री ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी 9 अगस्त से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो 17 अगस्त तक चलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी, जो आज एक बड़े जन आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि इस बार हर घर तिरंगा अभियान को 'वंदे मातरम' को समर्पित किया गया है। स्कूलों और कॉलेजों में तिरंगे और वंदे मातरम के इतिहास से जुड़ी प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इसके अलावा निबंध, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिताओं और स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 9 अगस्त को महेंद्रगढ़ में वंदे मातरम की भावना से ओतप्रोत तिरंगा कॉन्सर्ट आयोजित किया जाएगा। वहीं 'सेल्फी विद तिरंगा' अभियान इस कार्यक्रम की प्रमुख डिजिटल गतिविधि होगी। उन्होंने लोगों से तिरंगे को पूरे सम्मान और मर्यादा के साथ फहराने की अपील की।

गुरुग्राम में होगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2021 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की घोषणा की थी। हर साल की तरह इस वर्ष भी 14 अगस्त को देशभर में यह दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इसका राज्य स्तरीय कार्यक्रम गुरुग्राम में आयोजित किया जाएगा, जहां 13 अगस्त को एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कार्यक्रम का समापन 14 अगस्त की शाम को कैंडल लाइट मौन यात्रा के साथ होगा।

गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने बताया कि 29 जुलाई 2026 को गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है, जो 20 फरवरी 2027 तक चलेगा। इस अभियान का शुभारंभ संत गुरु रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से हुआ। उन्होंने बताया कि वाराणसी से शुरू हुई कलश यात्रा पूरे देश में पहुंच रही है और गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी गुरुग्राम पहुंच चुकी है। इसके स्वागत के लिए गुरुग्राम स्थित माता शीतला मंदिर परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 5 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक पंजाब के डेरा सचखंड से वाराणसी स्थित जन्मस्थली तक श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता इन सभी आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP मदरसा शिक्षा में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ 12वीं तक की पढ़ाई को मिलेगी मान्यता; कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मदरसा शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है। सरकार मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव लाने जा रही है।

हरियाणा के रोहतक में ACB का बड़ा ट्रैप, फूड एंड ड्रग्स विभाग का कर्मचारी 12 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन के जोनल कार्यालय में तैनात एक डाटा ऑपरेटर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दवाई की दुकान के नए लाइसेंस की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast