Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: फरीदाबाद में महिला टीचर की दिनदहाड़े हत्या, 32 सेकेण्ड में 34 बार किया वार

Haryana News: फरीदाबाद में महिला टीचर की दिनदहाड़े हत्या, 32 सेकेण्ड में 34 बार किया वार

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के सिकरौन से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर सरस्वती सीनियर सेंकेंडरी स्कूल में दिनदहाड़ महिला टीचर को मौत के घाट उतार दिया गया। सुबह-सुबह एक नकाबपोश स्कूल परिसर में घुसा और शिक्षिका पर चाकू से वार कर दिया।

वहीं, शिक्षिका का बचाव करने आए स्कूल प्रिंसिपल डॉ तेजपाल शर्मा पर भी जानलेवा हमला किया गया। वहीं, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।  बताया जा रहा है कि शिक्षिका ने कुछ दिन पहले आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई थी।

नकाबपोश युवक ने किया हमला  

बताया जा रहा है कि सोमवार यानी 3 अगस्त को सुबह नकाबपोश युवक ने गांव के प्राइवेट स्कूल सरस्वती सीनियर सेकेंडरी में पहुंचा और महिला शिक्षिका पर 32 सेंकेंड में 34 बार वार किए। इस पर महिला गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी और फिर शिक्षिका की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चाकू मारने वाला गांव कोर्ट का बताया जा रहा है। वहीं, स्कूल संचालक तेजपाल सिंह ने कहा कि संध्या एक साल से हमारे स्कूल में शिक्षिका थी।                     

Also read: Delhi News: दिल्ली के सीलमपुर में महिला की कैंची से हत्या, वारदात के बाद पति फरार

घटना का वीडियो आया सामने

मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षिका संध्या तो अलफलाह अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहला, घटना के पीछे की वजह का पता नहीं चला है। मृतका की पहचान संध्य के रूप में बल्लभगढ़ की रहने वाली के तौर पर हुई है। हमले के दौरान के सीसीटीवी वीडियो में महिला खुद को बचाने की कोशिश करती नजर आ रही है लेकिन, आरोपी लगातार चाकू से वार करता है। जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पति-पत्नी का विवाद बना मौत का कारण...सब्जी न बनाने को लेकर महिला की गोली मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी

दिल्ली के संगम विहार स्थित तिगड़ी इलाके में शुक्रवार शाम सब्जी बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक 31 वर्षीय महिला की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

10 रुपये के छुट्टे पर हुआ झगड़ा, ऑटो चालक को पीट-पीटकर मार डाला

Crime News: हैदराबाद के राजेंद्रनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के वट्टापल्ली में 10 रुपये के छुट्टे को लेकर हुए विवाद के बाद एक ऑटो चालक की कथित तौर पर कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय AIMIM नेता मौके पर पहुंचे। मामला दर्ज कर जांच जारी है।

डेढ़ साल के मासूम के सामने मां को पत्थर से कूचलकर की हत्या, तस्वीरें देख रुंध जाएगा गला

Karnataka News:कुछ तस्वीरों को देखने के बाद बोलने के लिए शब्द नहीं बचता , बस गला भर आता है। कुछ ऐसी ही तस्वीर कर्नाटक के रायचूर से आई है। जिसने भी इस तस्वीर को देखा, उसकी आंखें भर आई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast