Search KhabarFast

Press ESC to close

'फैजल खान ने मेरे भाई की हत्या करवाई....' जेल से बाहर आने के बाद रौशन आनंद ने किया बड़ा दावा

'फैजल खान ने मेरे भाई की हत्या करवाई....' जेल से बाहर आने के बाद रौशन आनंद ने किया बड़ा दावा

Roushan Anand Alleges Khan Sir:बिहार में पटना के फैजल खान उर्फ खान सर से जुड़े चर्चित कोचिंग विवाद में जेल से बाहर आने के बाद रौशन आनंद अपने भाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फैजल खान उर्फ खान सर पर हत्या का आरोप लगाया।      

रौशन आनंद ने कहा कि यह बड़ी साजिश है। फैजल खान और कोल्ड स्टोरेज के मालिक आरएस प्रसाद ने मेरे भाई की हत्या करवाई है। उनका नार्के टेस्ट कराया जाए। उन्होंने कहा कि मेरे भाई मार दिया गया है। मेरे समर्थकों को मेरा भाई बनना पड़ेगा और इंसाफ के लिए लड़ना होगा।

प्रिंस यादव की संदिग्ध स्थिति में मौत

बता दें कि पटना के चर्चित ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। खान सर और रौशन आनंद के बीच हाल में हुए विवाद में प्रिंस के खिलाफ भी मामला दर्ज था। अब इस घटना की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया है कि घटना के विभिन्न पहलुओं के बारे में जांच की जा रही है। रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव अपने कुछ साथियों के साथ विराटनगर के वार्ड संख्या 10 स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे।    

 

क्या है कोचिंग विवाद  

गौरतलब है कि पूरे विवाद की शुरुआत 2 जून की रात को हुई। जब खान ग्लोबल स्टडीज परिसर में मारपीट की खबर सामने आई। खान ग्लोबल कोचिंग ने आरोप लगाया कि ज्ञान बिंदु के रौशन आनंद ने फायरिंग की साजिश रची। वहीं, शिकायत के बाद रौशन आनंद समेत कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई शूरू की गई। रौशन आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसी दौरान रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई और मामले को और अधिक चर्चा के केंद्र में ला दिया।   
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Analog Paneer:क्या होता है एनलॉग पनीर, कैसे होता है तैयार? त्योहारी सीजन से पहले इस राज्य में किया गया बैन

Analog Paneer Banned: त्योहारी सीजन से पहले एनालॉग पनीर पर बैन लगाया है। ये बैन मध्य प्रदेश में लगाया है। ऐसा करने वाला मध्य प्रदेश चौथा राज्य बन गया है। मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बताया कि राज्य में एनालॉग पनीर पर बैन लगाया गया है।

Haryana News: CM सैनी ने शुरू किया HIV/AIDS जागरूकता अभियान, युवाओं से की खास अपील

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने HIV/AIDS जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई देते हुए HIV/AIDS के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में सही जानकारी पहुंचाने की अपील की।

Uttarakhand News: CM धामी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की, हर घर जल का लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों तक नल से जल की पहुंच एवं सत्यापन, जल गुणवत्ता, वित्तीय प्रबंधन तथा योजनाओं के नियमित संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast