Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में सड़क पर 15 साल पुराना वाहन चलाना पड़ सकता है भारी, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

हरियाणा में सड़क पर 15 साल पुराना वाहन चलाना पड़ सकता है भारी, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में 15 साल पुराने वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। सरकार की पॉलिसी के तहत निर्धारित आयु पूरी कर चुके वाहनों को सड़क पर चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पिछले एक महीने के दौरान बहादुरगढ़ में 51 और पूरे झज्जर जिले में 100 से अधिक दुपहिया वाहनों को इम्पाउंड किया गया है।

बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 स्थित ट्रैफिक थाना परिसर में इम्पाउंड किए गए सैकड़ों वाहन खड़े हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे वाहनों को सड़क पर चलाना नियमों के विरुद्ध है और पकड़े जाने पर उन्हें जब्त किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार इम्पाउंड किए गए वाहनों को वापस नहीं किया जाएगा और वाहन मालिकों को स्क्रैप पॉलिसी के तहत निर्धारित प्रक्रिया अपनानी होगी। इसके अलावा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नो-पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई जारी है। शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के नीचे अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं।

Also read: हरियाणा में ठगी का नया पैतरा, सिम बदलकर बैंक खाते से उड़ाए 95 लाख, जानें पूरा मामला

ट्रैफिक इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि बहादुरगढ़ में प्रतिदिन 200 से 250 वाहनों के नो-पार्किंग चालान किए जा रहे हैं। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 2 हजार से अधिक वाहन चालकों के हर महीने चालान काटे जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि 15 साल पुराने वाहनों को सड़क पर न चलाएं और सरकार की स्क्रैप पॉलिसी का लाभ उठाकर नियमों का पालन करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिना लैपटॉप कोडिंग सीखी, Apple का मौका छूटा; अब Revolut में 4.5 लाख की इंटर्नशिप

एक कॉलेज छात्र की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसने कई मुश्किलों के बावजूद हार नहीं मानी। कभी कॉलेज छोड़ना पड़ा, फिर Apple की इंटर्नशिप का बड़ा मौका हाथ से निकल गया।

हैदराबाद से दो महाठग गिरफ्तार, मकड़जाल बना लगाया था 5600 करोड़ रुपए का चुना;कानपुर पुलिस ने दबोचा

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने महाठगी का खुलासा किया है। चमनगंज और बेकनगंज के दो शातिर ठगों ने 5600 करोड़ रुपए की ठगी कर डाली। पुलिस ने दोनों को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर 86 मामले दर्ज हैं।

Uttarakhand News: गणेश जोशी ने आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर किया दावा, कहा- याचिका में संबंधित व्यक्ति का नहीं था एफिडेविट

उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। मामले में उठ रहे सवालों पर गणेश जोशी ने कहा कि उन्होंने अभी तक इस प्रकरण पर कोई बयान नहीं दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast