Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के रतिया में बड़ा सड़क हादसा, पंजाब रोडवेज बस और स्कूटी की टक्कर, दो युवक गंभीर

Haryana News: हरियाणा के रतिया में बड़ा सड़क हादसा, पंजाब रोडवेज बस और स्कूटी की टक्कर, दो युवक गंभीर

Haryana News: हरियाणा के रतिया क्षेत्र के गांव हड़ोली में पंजाब रोडवेज की बस और एक स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब रतिया से सरदुलगढ़ की तरफ जा रही पंजाब रोडवेज की बस के सामने अचानक एक स्कूटी आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए रतिया के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है यहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है बताया जा रहा है कि दोनों घायल युवक फतेहाबाद के रहने वाले हैं।

​यह हादसा रतिया के गांव हड़ोली के बस स्टैंड के पास की हैं, जहां पंजाब रोडवेज की बस की चपेट में आने से दो स्कूटी सवार युवक बुरी तरह घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, पंजाब रोडवेज की बस रतिया से सरदुलगढ़ की ओर जा रही थी। जैसे ही बस गाँव हड़ोली के बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी अचानक एक स्कूटी बस के ठीक सामने आ गई।

​बस चालक जब तक ब्रेक लगा पाता, तब तक बस और स्कूटी के बीच भीषण टक्कर हो चुकी थी। टक्कर लगते ही दोनों युवक दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए दोनों घायल युवकों को रतिया के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों घायल युवक फतेहाबाद शहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं वही घायलों की हालत नाजुक होनें के चलते दोनों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बांकीपुर उपचुनाव में 'लालू यादव' और 'नीतीश कुमार' भी ठोक रहे ताल, NOTA से कम वोट मिले

Bankipur BYElection: बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर होता हुआ दिखाई दे रहा है। भाजपा के प्रत्याशी नीरज सिन्हा के मुकाबले प्रशांत किशोर ने बढ़त बना ली है। हालांकि, अभी वोटों की गिनती जारी है। बांकीपुर सीट पर कुल 31 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

Uttarakhand News: ‘भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए NDA प्रतिबद्ध’, CM धामी ने विपक्ष की नाकामियों को किया उजागर; लगाए कई आरोप

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि एनडीए शासित राज्यों ने भर्ती घोटालों और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्य ऐसी गड़बड़ियों को रोकने में विफल रहे हैं और भर्ती प्रक्रियाओं में व्यापक अनियमितताएं देखी जा रही हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast