Search KhabarFast

Press ESC to close

Loksabha Session: सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर होगी इतनी, लोकसभा से पास हुआ विधेयक

Loksabha Session: सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर होगी इतनी, लोकसभा से पास हुआ विधेयक

Loksabha Session: नीट पेपर लीक और राम मंदिर के कथित चंदा चोरी को लेकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच लोकसभा में एक बिल को पारित करा लिया गया है। यह बिल उस अध्यादेश की जगह लेने के लिए था जिसके तहत सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी गई थी।

दूसरी तरफ विपक्ष ने इन मुद्दों को लेकर नारेबाजी की। विपक्ष के सदस्यों द्वारा अध्यादेश जारी करने की निंदा करते हुए पेश किए गए एक वैधानिक प्रस्ताव को भी ध्वनि मत से खारिज कर दिया गया।

लोकसभा से पास हुआ बिल  

लोकसभा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की संक्षिप्त टिप्पणी के बाद पीठासीन अधिकारी ने सदस्यों से वैधानिक प्रस्ताव पर बोलने का आग्रह किया लेकिन, नारेबाजी जारी रहने के कारण बिल को मतदान के जरिए बाद में पास करा लिया गया। इससे पहले पिछले सप्ताह जन्म और मृत्यु पंजीकरण में संशोधन करने वाला विधेयक पास कराया गया था। वहीं, सुप्रीम कोर्ट संशोधन बिल 2026 के पारित होने के साथ ही सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।   

Also read: Delhi News: दिल्ली के उस्मानपुर में घर की छत गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पति-पत्नी की मौत; बेटा सुरक्षित

लोकसभा में हंगामा जारी

दूसरी तरफ लोकसभा में हंगामा शांत होने का नाम नहीं ले रह है। राम मंदिर चंदा चोरी और अमित शाह से जवाब की मांग को लेकर लगातार हंगामा हो रहा है। कांग्रेस अमित शाह से जवाब की मांग कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर मुखर है। इससे पहले पप्पू यादव ने साधु के भेष में चंदा चोरी का प्रतिकात्म विरोध-प्रदर्शन किया था। जिसको लेकर भी बबाल हो गया है।   
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के संविदा कर्मियों को राहत, सेवा सुरक्षा पोर्टल की समय-सीमा बढ़ी; चार श्रेणियों को अतिरिक्त मौका

Haryana News: हरियाणा सरकार ने हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 एवं नियम, 2025 के तहत विभिन्न संगठनों को सेवा सुरक्षा पोर्टल के दायरे में शामिल करने के लिए वित्त एवं योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। साथ ही, विभिन्न श्रेणियों के अनुबंध कर्मचारियों के लिए सेवा सुरक्षा वेब पोर्टल पर पंजीकरण एवं सत्यापन की समय-सीमा भी बढ़ाई गई है।

Kal Ka Mausam: 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-हरियाणा में भी बरसेंगे बादल; यहां पढ़े 04 अगस्त का मौसम अपडेट

IMD के ताजा अपडेट की मानें तो दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार समेत कई राज्यों में दिन के समय बादल छाएं रहेंगे, जिसके चलते हल्की बारिश के आसार बन रहे है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाओं भी चलेगी। तो चलिए जानते है कल 04 अगस्त का मौसम कैसा रहेगा?

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast