Search KhabarFast

Press ESC to close

बांकीपुर उपचुनाव में 'लालू यादव' और 'नीतीश कुमार' भी ठोक रहे ताल, NOTA से कम वोट मिले

बांकीपुर उपचुनाव में 'लालू यादव' और 'नीतीश कुमार' भी ठोक रहे ताल, NOTA से कम वोट मिले

Bankipur BYElection: बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर होता हुआ दिखाई दे रहा है। भाजपा के प्रत्याशी नीरज सिन्हा के मुकाबले प्रशांत किशोर ने बढ़त बना ली है। हालांकि,  अभी वोटों की गिनती जारी है। बांकीपुर सीट पर कुल 31 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

बांकीपुर से लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार भी चुनाव लड़ रहे हैं। ये दोनों नेता बांकीपुर सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। 15वें राउंड की गिनती तक लालू प्रसाद यादव को 43, जबकि नीतीश कुमार को 65 वोट मिले हैं।

बांकीपुर सीट पर कौन आगे

अभी तक की गिनती के अनुसार बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर लगाता बढ़त बनाए हुए हैं। 15 राउंड कि गिनती के बाद भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा को 8202 वोट मिले हैं। वहीं, प्रशांत किशोर को 29752 वोट मिले हैं। इसके अलावा आरजेडी उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 6755 वोट मिले हैं। यहां सोमवार यानी 3 जुलाई को सुबह 8 उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई है।                         

Also read: खान सर सहित दो गार्डों को मिली बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

नितिन नवीन के इस्तीफ के बाद हो रहा उपचुनाव

यह उपचुनाव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद हुआ है। उन्होंने अप्रैल में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद बांकीपुर सीट छोड़ दी थी। भाजपा ने युवा विंग के नेता नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा। वहीं, राजद ने रेखा गुप्ता को उतारा था। जिन्हें नितिन नवीन ने विधानसभा चुनाव के दौरान 50000 हजार से अधिक वोटों से हराया था। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के रतिया में बड़ा सड़क हादसा, पंजाब रोडवेज बस और स्कूटी की टक्कर, दो युवक गंभीर

Haryana News: हरियाणा के रतिया क्षेत्र के गांव हड़ोली में पंजाब रोडवेज की बस और एक स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब रतिया से सरदुलगढ़ की तरफ जा रही पंजाब रोडवेज की बस के सामने अचानक एक स्कूटी आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए रतिया के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है यहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है बताया जा रहा है कि दोनों घायल युवक फतेहाबाद के रहने वाले हैं।

Uttarakhand News: ‘भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए NDA प्रतिबद्ध’, CM धामी ने विपक्ष की नाकामियों को किया उजागर; लगाए कई आरोप

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि एनडीए शासित राज्यों ने भर्ती घोटालों और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्य ऐसी गड़बड़ियों को रोकने में विफल रहे हैं और भर्ती प्रक्रियाओं में व्यापक अनियमितताएं देखी जा रही हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast